बॉलीवुड में अपनी हॉरर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट आज अपना 51th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।
27 Jan, 2020 07:43 PMबॉलीवुड तड़का डेस्क। बॉलीवुड में अपनी हॉरर फिल्मों के लिए पहचाने जाने वाले डायरेक्टर विक्रम भट्ट आज अपना 51th बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी 1969 को मुंबई में हुआ था। वह अपनी पर्सनल लाइफ के साथ साथ प्रोफेशनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। उनके जन्मदिन पर हम आपको बताएंगे उनसे जुड़े कुछ अनछुए पहलू-
विक्रम भट्ट को फिल्म लाइन विरासत में मिली। उनके पिता प्रवीण भट्ट एक प्रसिद्ध सिनेमेटोग्राफर रहे हैं और उनके दादा विजय भट्ट 50 और 60 के दशक के एक बड़े प्रोड्यूसर और डायरेक्टर थे। विक्रम ने अपने करियर की शुरुआत 1982 में की थी और तब उनकी उम्र 14 साल की थी। उन्होंने डायरेक्टर मुकुल आनंद की पहली फिल्म 'कौन क्या करेगा' को असिस्ट किया था। इसके बाद, वह मुकुल आनंद की फिल्म 'अग्निपथ' में चीफ असिस्टेंट थे। बॉक्स ऑफिस पर, ये फिल्में कुछ खास नहीं कर पाईं, लेकिन इन्हें क्रिटिक्स ने खूब सराहा।
पर्सनल लाइफ की अगर बात करें तो, डायरेक्टर विक्रम का सुष्मिता सेन के साथ रिलेशन रहा है। वह इस रिश्ते को लेकर काफी सेंसेटिव थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने सुष्मिता के साथ ब्रेकअप के बाद सुसाइड की भी कोशिश की थी।
वह अपनी बिल्डिंग की छठी मंजिल से कूदने वाला था, लेकिन उन्हें बचा लिया गया था। उस समय विक्रम भट्ट 27 साल के थे और सुष्मिता 20 साल की थीं। सुष्मिता के साथ उनका एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर काफी लंबा चला था। साल 1998 में इस अफेयर के चलते विक्रम का तलाक हो गया। उन्होंने एक्ट्रेस अमीषा पटेल को भी डेट किया है। साल 2002 में दोनों फिल्म 'आप मुझे अच्छे लगने लगे' के साथ रिलेशनशिप में आए। यह रिश्ता करीब 5 साल तक चला और बाद में दोनों अलग हो गए। एक इंटरव्यू में, विक्रम ने यह स्वीकार किया कि उनकी गलती की वजह से उनकी शादी टूट गई थी।