main page

विल स्मिथ के भारत आने पर वीर दास ने मजाकिया अंदाज में किया स्वागत, कहा- क्या वह कॉमेडियन को हाथों से थप्पड़ मारना बंद कर सकते हैं'

Updated 24 April, 2022 12:49:17 PM

पिछले महीने थप्पड़ कांड को लेकर चर्चा में आए विल स्मिथ इन दिनों भारत आए हुए हैं। बीते शनिवार विल को मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें इंडिया में देख एक बार फिर उनका थप्पड़ कांड वाला किस्सा ताजा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके भारत दौरे पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले महीने थप्पड़ कांड को लेकर चर्चा में आए विल स्मिथ इन दिनों भारत आए हुए हैं। बीते शनिवार विल को मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें इंडिया में देख एक बार फिर उनका थप्पड़ कांड वाला किस्सा ताजा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके भारत दौरे पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय कॉमेडियन वीर दास ने विल के लिए एक 'वेलकम' पोस्ट शेयर किया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है।

Bollywood Tadka


वीर दास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने पोस्ट में लिखा, "क्या स्मिथ भारत में हैं? अच्छा। वह कॉमेडियन को अपने हाथों से थप्पड़ मारना बंद करना सीख सकते हैं और कानूनी मामलों के साथ थप्पड़ मारना शुरू कर सकते हैं।"

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vir Das (@virdas)

इस पोस्ट के कैप्शन में वीर ने लिखा- वेल्कम. वेल्कम. वीर की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

 

Bollywood Tadka


क्या है थप्पड़ कांड
दरअसल, पिछले महीने कॉमेडियन क्रिस रॉक लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए ऑस्कर पुरस्कार को होस्ट कर रहे थे। क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जड़ा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। हंसी- मजाक से शुरू हुआ यह मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि स्मिथ ने मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया। वहीं बाद में क्रिस ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी। 

 


 

Content Writer: suman prajapati

Vir DaswelcomesWill SmithIndiafunny wayBollywood NewsHollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsHollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...