main page

आज के दिन इटली में एक-दूसरे के हुए थे विरुष्का, देखें शादी के कुछ हसीन लम्हें

Updated 11 December, 2018 12:55:32 PM

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। आज के दिन यानी 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का ने विराट संग शादी रचाई थी। इनकी ये शादी तीन दिन तक चली थी। दोनों ने इटली के फ्लोरेंस में शादी की। दोनों की शादी से लेकर हनीमून तक की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। फैंस ने ये तस्व

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की शादी को आज एक साल पूरा हो गया है। आज के दिन यानी 11 दिसंबर 2017 को अनुष्का ने विराट संग शादी रचाई थी। इनकी ये शादी तीन दिन तक चली थी। दोनों ने इटली के फ्लोरेंस में शादी की। दोनों की शादी से लेकर हनीमून तक की तस्वीरें काफी वायरल हुई थी। फैंस ने ये तस्वीरें काफी पसंद भी की थी।

 

Bollywood Tadka, अनुष्का शर्मा इमेज, विराट कोहली इमेज

 

विराट और अनुष्का की शादी पंजाबी और नॉर्थ इंडियन स्टाइल में हुई थी। शादी पूरी तरह से हिंदू रीति रिवाज से हुई। अपनी शादी में दोनों ने बेहद ही मस्ती भी की थी। वरमाला के दौरान वह शरारत भी देखने को मिली जो आम भारतीय शादियों में की जाती है। दूल्हा बने विराट को उनके रिश्तेदारों ने ऊपर उठा लिया और अनुष्का को शादी का जयमाल डालने में परेशानी हुई। शादी के बाद कुछ इस तरह से कपल ने पहली सेल्फी ली थी। 

 

Bollywood Tadka, अनुष्का शर्मा इमेज, विराट कोहली इमेज


बता दें कि शादी एक प्राइवेट अफेयर थी, जिसमें परिवार के सदस्य और चुनिंदा करीबी लोग ही शामिल हुए। अनुष्का शर्मा के पारिवारिक गुरु अनंत महाराज और विराट कोहली के कोच राजकुमार शर्मा के नाम का खुलासा हुआ। शादी में अपने फ्रेंड्स के साथ पिक्स क्लिक कराते विरूष्का। अनुष्का मॉडर्न दुल्हन के रूप में बेहद खूबसूरत लग रही थी। माथापट्टी उनके इस लुक में चार चांद लगा रहा थी। उन्होंने लाल रंग का चूड़ा भी पहना हुआ थी। सोशल मीडिया पर विरूष्का की सगाई का वीडियो वायरल हुआ। अनुष्का को अंगूठी पहनाते विराट।

 

Bollywood Tadka, अनुष्का शर्मा इमेज, विराट कोहली इमेज

 

मेहंदी सेरेमनी में अनुष्का ने अपने फेवरेट शेड हॉट पिंक को चुना। ग्राफिक क्राप टॉप के साथ फूशि‍या पिंक और ओरेंज दो रंगों से सिल्क फैब्रिक पर लहंगे को सजाया गया था।

 

Bollywood Tadka, अनुष्का शर्मा इमेज, विराट कोहली इमेज

 

इसमें कोलकत्ता के फेमस ब्लॉक प्रिंट और हाथ से जरदोजी और मोरारी की कढ़ाई की गई है। मेहंदी की रस्म की जो फोटो नजर आ रही है उसमें विराट ने सफेद रंग का डिजाइनर कुर्ता और उसके ऊपर लाल रंग की नेहरू जैकेट पहन रखा था। अनुष्का ने फ्लावर टॉप पहना हुआ था। फोटो में दोनों के चेहरे पर शादी की खुशी साफ़ देखी जा सकती है।

 

Bollywood Tadka, अनुष्का शर्मा इमेज, विराट कोहली इमेज

 

 

शादी के बाद इतनी बदल गई है लाइफ

 


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें व‍िराट कोहली पहली बार अपनी मैर‍िड लाइफ के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं। व‍िराट ने कहा, "मैं जब से अनुष्का से मिला, मेरी लाइफ में सकारात्मक बदलाव लगातार हुए हैं। मैं पहले लाइफ में इतना प्रैक्ट‍िकल नहीं था। अनुष्का से मैनें बहुत सी चीजें सीखीं हैं। हम दोनों अपने प्रोफेशन में काफी ब‍िजी रहते हैं, ऐसे में जब भी मौका मिलता है हम वक्त जरूर ब‍िताते हैं। मुंबई में रहने की वजह से एक-दूसरे के साथ समय ब‍िताना आसान होता है। लेकिन कई बार लोग सोचते हैं कि हम दोनों कैसे वक्त ब‍िताते हैं तो सच कहूं हम भी एक आम इंसान की तरह समय ब‍िताते हैं। मिलने पर घर पर साथ रहते हैं, जैसा एक आम इंसान करता है।" 

 

Bollywood Tadka, अनुष्का शर्मा इमेज, विराट कोहली इमेज

 

व‍िराट कोहली इन द‍िनों अपनी क्र‍िकेट सीरीज के लिए ऑस्ट्रेल‍िया में ब‍िजी हैं। ऐसे में जीरो प्रमोशन से समय न‍िकालकर अनुष्का शर्मा ऑस्ट्रेल‍िया पहुंचीं हुई हैं। बीते कई मैच में अनुष्का स्टेडियम में चीयर करते हुए नजर आई थीं।

 

 

 

 

 पहली एनिवर्सरी पर विराट कोहली ने शेयर की कुछ खास तस्वीरें   


 

 

 

: Konika

virat kohli hindi newsanushka sharma hindi newsfirst wedding anniversaryBollywood Hindi NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala Hindi NewsBollywood Celebrity Hindi News

loading...