बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के बेस्ट कपल में से एक हैं। शनिवार रात को अनुष्का पति विराट के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट टाॅप और प्लाजो में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।
19 May, 2019 11:02 AMमुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली इंडस्ट्री के बेस्ट कपल में से एक हैं। शनिवार रात को अनुष्का पति विराट के साथ एयरपोर्ट पर स्पाॅट हुईं। इस दौरान अनुष्का व्हाइट टाॅप और प्लाजो में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं।
इसके साथ ही उन्होंने श्रग कैरी किया था। वहीं विराट की बात करें तो वह व्हाइट टी-शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कूल लुक में दिखे।
तस्वीरों में विराट जरा गुस्से में दिखाई दे रहे हैं। इतना ही नहीं विराट ने तस्वीर लेने आए फैन को सेल्फी लेने से मना कर दिया। हालांकि इस दौरान अनुष्का काफी चिल्ल लग रही थीं।
हमेशा की तरह इस बार भी विराट गाड़ी खुद ही ड्राइव कर रहे थे और अनुष्का उनके साथ फ्रंट सीट पर बैठी थीं। कपल की तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो अनुष्का को आखिरी बार फिर जीरो में देखा गया था। फिल्म में उनके साथ शाहरुख खान और कैटरीना कैफ थीं। फिल्म बाॅक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई। वहीं विराट अब वर्ल्ड कप के लिए कमर कस रहे हैं।