main page

साउथ स्टार विशाल ने सेंसर बोर्ड पर लगाया घूस का आरोप, बोले- मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई

Updated 29 September, 2023 05:37:03 PM

साउथ सिनेमा के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी फिल्म मार्क एंटनी की रिलीज के बीच अलग ही चर्चा में आ गए हैं। विशाल ने सेंसर बोर्ड (Censor Board) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर ने CBFC पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ सिनेमा के एक्टर और प्रोड्यूसर विशाल कृष्ण रेड्डी फिल्म मार्क एंटनी की रिलीज के बीच अलग ही चर्चा में आ गए हैं। विशाल ने सेंसर बोर्ड (Censor Board) पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं। एक्टर ने CBFC पर आरोप लगाते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया है।

 

विशाल ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, ''#भ्रष्टाचार को सिल्वर स्क्रीन पर दिखाया जाना ठीक है। लेकिन असल जिंदगी में हजम नहीं हो रहा। खासकर सरकारी दफ्तरों में और CBFC मुंबई कार्यालय में तो और भी बुरा हो रहा है। मेरी फिल्म मार्क एंटनी हिंदी संस्करण के लिए मुझे 6.5 लाख का भुगतान करना पड़ा। स्क्रीनिंग के लिए 3 लाख और सर्टिफिकेट के लिए 3.5 लाख। अपने अब तक के करियर में कभी भी इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ा।”

 

उन्होंने आगे कहा, भुगतान करने के अलावा कोई विकल्प नहीं था क्योंकि आज फिल्म रिलीज होने के बाद से बहुत कुछ दांव पर लगा है। इसे महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री और मेरे माननीय प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी जी के ध्यान में ला रहा हूँ। ऐसा करना मेरे लिए नहीं बल्कि भविष्य के निर्माताओं के लिए सही नहीं है। मेरी मेहनत की कमाई भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई?

 

इसके अलावा विशाल ने दो व्यक्तियों के नाम और बैंक खाते के विवरण का भी उल्लेख किया, जिनके बारे में उनका दावा है कि उन्होंने सामूहिक रूप से 6.5 लाख रुपये का भुगतान किया है।

 

बता दें विशाल कृष्ण रेड्डी की तमिल फिल्म 'मार्क एंटनी' 15 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा उन्होंने चेल्लामे, दिशूम और सत्यम जैसी कई फिल्मों में किया है। 
 

Content Writer: suman prajapati

Vishal Krishna ReddyaccusedCensor BoardCorruptionBollywood NewsBollywood News and GossipBollywood Box Office Masala NewsBollywood Celebrity NewsEntertainment

loading...