बाॅलीवुड सिगंर हिमेश रेशमिया आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था। हिमेश के पिता विपिन रेशमिया भी म्यूजिक कंपोजर थे। हिमेश अनपी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं।
23 Jul, 2019 10:56 AMमुंबई: बाॅलीवुड सिगंर हिमेश रेशमिया आज अपना 46वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। हिमेश का जन्म 23 जुलाई 1973 को हुआ था। हिमेश के पिता विपिन रेशमिया भी म्यूजिक कंपोजर थे। हिमेश अनपी पर्सनल और प्रोफैशनल लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं।
चाहे वह उनकी 22 साल पुरानी शादी तोड़ना हो यया फिर सलमान और आशा संग हुए झगड़े हों। वह किसी न किसी वजह से सुर्खियों रहते ही हैं। आज हम हिमेश के बर्थडे पर उनकी लाइफ से जुड़ी कुछ जाबतों के बार में बताने जा रहे हैं।
सलमान खान हैं हिमेश के गाॅडफादर
हिमेश रेशमिया सलमान खान को इंडस्ट्री में अपना गॉडफादर मानते हैं। हिमेश रेशमिया ने सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' से बतौर सिंगर बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने 'दुल्हन हम ले जाएंगे', 'जलवा' और 'तेरे नाम' जैसी फिल्मों में म्यूजिक दिया था। हिमेश रेशमिया ने साल 2005 में आई फिल्म 'आशिक बनाया' आपने में टाइटल सॉन्ग से सिंगिंग में कदम रखा था। हिमेश को डेब्यू गाने के लिए बेस्ट डेब्यू सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था।
सलमान संग लड़ाई
हिमेश रेशमिया का नाम कई विवाद से भी जुड़ चुका है। हिमेश ने अपने गॉडफादर सलमानसे लड़ाई कर ली थी। हालांकि, इसका उन्हें खामियाजा भी भुगतना पड़ा था। उन्हें कई फिल्मों से निकाला भी गया था।
आशा भोंसले मारना चाहती थीं थप्पड़
हिमेश रेशमिया और आशा भोंसले के बीच भी विवाद हो चुका है। दरअसल, हिमेश ने एक इंटरव्यू में कहा था कि हाई पिच गाने के कारण आवाज में नेजल वॉयस टच आ जाता है। इसके लिए उन्होंने आर.डी.बर्मन का भी उदाहरण दिया था। हिमेश का ये कमेंट आरडी बर्मन की वाइफ आशा भोंसले को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा कि इस तरह की बात करने वाले को एक करारा थप्पड़ मारना चाहिए। इसके बाद सिंगिंग शो 'सा रे गा मा पा' में दोनों जज भी बनें। हालांकि, ये विवाद नहीं सुलझ पाया।
22 साल पुराने रिश्ते को किया खत्म
हिमेश उस वक्त अचानक चर्चा में आ गए थे जब उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से गुपचुप तरीके से दूसरी शादी कर ली। शादी में परिवार और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए थे। हिमेश ने साल 2017 में 22 साल पुराने रिश्ते को खत्म करते हुए पहली पत्नी कोमल को तलाक दे दिया था। दोनों के बीच कभी भी विवाद की कोई खबर नहीं आई लेकिन अचानक दोनों के तलाक की खबर काफी चौंकाने वाली थी।
हिमेश ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सोनिया कपूर से 11 मई 2018 को लोखंडवाला अपार्टमेंट में सात फेरे लिए थे। शादी गुजराती रीति-रिवाजों से हुई। हिमेश और सोनिया 10 साल तक रिलेशन में थे। शादी से पहले हिमेश और सोनिया लगभग 8 साल तक लिव इन रिलेशन में रहे थे।
हिमेश की बिल्डिंग में ही रहती है उनकी EX वाइफ
बता दें कि सोनिया, हिमेश की पहली पत्नी कोमल की अच्छी दोस्त हैं। कोमल का घर उसी बिल्डिंग में है जिसमें हिमेश रहते हैं। बता दें कि हिमेश रेशमिया और कोमल का एक बेटा भी है और तलाक के बाद दोनों मिलकर उसका ख्याल रख रहे हैं।
काम की बात करें तो हिमेश रेशमिया फिल्म 'मैं जहां रहूं' में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2020 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग 27 दिसंबर से शुरू की जाएगी। फिल्म को लेकर अभी एक्टिंग वर्कशॉप चल रही है। फिल्म का निर्देशन राजेश शेट्टी करेंगे। राजेश, यश चोपड़ा के साथ काम कर चुके हैं।फिल्म में जावेद अख्तर भी शामिल हैं। इसके अलावा हिमेश ने इंडियन आर्मी सोल्जर, बिष्णु श्रेष्ठ की बायोपिक के राइट्स भी खरीद लिए हैं। बता दें कि बिष्णु श्रेष्ठ ने साल 2010 में मौर्या एक्सप्रेस में 40 जवानों का एक साथ मुकाबला किया था और उन्हें धूल चटाई थी।