कोरोना वायरस का कहर विश्व में आग की तरह फैल रहा है। इसकी चपेट में आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स भी आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस और डांसर मोहिना सिंह भी इसकी चपेट में हैं। मोहिना ही नहीं उनका पूरा परिवार इस वायरस की चपेट में आगया है। सबसे पहले मोहिना सिंह की सास अमृता रावत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आय
02 Jun, 2020 07:15 AMमुंबई: कोरोना वायरस का कहर विश्व में आग की तरह फैल रहा है। इसकी चपेट में आम लोगों से लेकर बड़े-बड़े स्टार्स भी आ रहे हैं। टीवी एक्ट्रेस और डांसर मोहिना सिंह भी इसकी चपेट में हैं। मोहिना ही नहीं उनका पूरा परिवार इस वायरस की चपेट में आगया है। सबसे पहले मोहिना सिंह की सास अमृता रावत का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया था। इसके बाद उनके ससुर का कोरोना पॉजिटिव निकला।
खबरों में मुताबित कपल को क्वारंटाइन करने के बाद जब परिवार और स्टॉफ के लोगों का टेस्ट किया गया तो कई फैमिली मेंबर्स कोरोना पीड़ित निकले। इतना ही नहीं खुद मोहिना भी कोरोना पाॅजिटिव पाई गईं। मोहिना सिंह और उनका पूरा परिवार फिलहाल अस्पताल में हैं। इस बात की जानकारी खुद मोहिना ने एंटरटेनमेंट साइट से बातचीत कर दी। उसके साथ ही उन्होंने बताया कि परिवार के 22 सदस्य कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।
मोहिना ने कहा कि कई लोग हमारे साथ घर में ही रहते हैं। किसी में भी कोरोना वायरस के कोई लक्षण नजर नहीं आए हैं। हम में से किसी को भी बड़े लक्षण नहीं दिखे। इसी वजह से ये देखते ही देखते इतने सारे लोगों में फैल गया। किसी को पता ही नहीं चला और घर ही घर में फैल गया। हम लोगों ने अपने आपको आइसोलेट किया हुआ था। अब सभी का इलाज शुरू हो गया है।
काम की बात करें तो मध्य प्रदेश के रीवा के शाही घराने में जन्मीं मोहिना कुमारी ने 'डांस इंडिया डांस' के सीजन 3 से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह 'दिल दोस्ती डांस' में दिखीं। उन्होंने 'झलक दिखला जा' डांस रियलिटी शो के कई सीजनों में भी मोहिना ने बतौर डांस कोरियॉग्रफर काम किया। इसके बाद वह टीवी सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में नजर आईं। इस शो में उन्होंने कृति का किरदार निभाया था। वहीं शादी के बाद उन्होंने टीवी की दुनिया को अलविदा कह दिया।