main page

यो यो हनी सिंह का गाना 'फंक लव' फिल्म 'झूठा कहीं का' जल्द होगा रिलीज

Updated 09 July, 2019 01:45:42 PM

म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह ने अपने पुराने गीत #FunkLove के टीजर के साथ एक बार दर्शकों का दिल जीत लिया है जिसे सनी सिंह अभिनीत फिल्म "झूठा कहीं का" के निर्माताओं द्वारा रिवाइव किया गया है। इस गाने में सनी लियोनी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नज़र आएगी, जो "चार बोतल वोडका" के बाद एक बार फिर यो यो की धुन पर थिरकने के लिए तैयार है, गाना जल्द रिलीज होगा।

नई दिल्ली। म्यूजिक कंपोजर हनी सिंह ने अपने पुराने गीत #FunkLove के टीजर के साथ एक बार दर्शकों का दिल जीत लिया है जिसे सनी सिंह अभिनीत फिल्म "झूठा कहीं का" के निर्माताओं द्वारा रिवाइव किया गया है। इस गाने में सनी लियोनी अपनी अदाओं का जलवा बिखेरते हुए नज़र आएगी, जो "चार बोतल वोडका" के बाद एक बार फिर यो यो की धुन पर थिरकने के लिए तैयार है, गाना जल्द रिलीज होगा।

 

यो यो हनी सिंह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर भी गाने के बारे में एक पोस्ट साझा किया है।

 

गाने के टीज़र में दो आदमी अपनी लव लाइफ की परेशानियों के बारे में बात करते हुए नज़र आ रहे हैं जो आज के युवा दर्शकों के बीच सबसे आम बात है।

 

चार बोतल वोडका के बाद, सनी लियोन और हनी सिंह #FunkLove के साथ एक बार फिर एक साथ अपना जादू बिखेरने के लिए तैयार है। और, उनके पहले सहयोग की सफलता को देखते हुए, यह गाना भी निश्चित रूप से सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए एक हिट बनने की राह पर है।

 

सुपरस्टार गायक को अपने आखिरी गीत मखना के लिए शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई थी और अब, गायक अपने अगले रिलीज के लिए तैयार है। यो यो हनी सिंह अपने सराहनीय काम के साथ समय-समय पर अपने प्रशंसकों का मनोरंजन करना बखूबी जानते है।

 

हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।

 

साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। यो यो हनी सिंह ने अपने असाधारण संगीत और अनुपम शैली के साथ भारतीय संगीत उद्योग को अपना दीवाना बना लिया है। इसी के साथ, गायन सनसनी ने एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिलों पर अपना जादू बिखेर दिया है।

 

वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं जिसका उनके प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे है।

: Chandan

Honey Singhfilm Jhooth Kahi Kabollywood newsfilmy duniyaहनी सिंहफिल्म झूठा कहीं काबॉलीवुड न्यूजफिल्मी दुनिया

loading...