पॉपुलर सिंगर रिहाना ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। जिसकी वीडियो खूब वायरल हो रही है
18 Dec, 2022 02:37 PMनई दिल्ली/टीम डिजिटल। लंबे समय से रिहाना के बेटे की झलक पाने को बेकरार फैंस का इंतजार अब फाइनली खत्म हो गया है। पॉपुलर सिंगर रिहाना ने अपने बेटे की पहली झलक दिखाई है। टिकटॉक वीडियो के जरिए रिहाना के क्यूट बेटे का दीदार हुआ है। वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
रिहाना ने शेयर किया वीडियो बेटे का वीडियो
रिहाना ने बेटे का जो वीडियो शेयर किया है उसमें उनका लाडला गाड़ा में बैठा नजर आ रहा है। वीडियो में वह कभी स्माइल करता है तो कभी उबासी और कभी अजीब एक्सप्रेशन देता दिख रहा है। इतना ही नहीं वह मॉमी रिहाना के हाथ से फोन लेने की कोशिश कर रहा है। रिहाना ने इस क्यूट वीडियो को फैंस के लिए शेयर कर लिखा है- हैक्ड। वीडियो पर कमेंट कर फैंस बेबी का खूब तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- क्यूट, तो वहीं अन्य यूजर ने बेबी को रिहाना की तरह बताया है हालांकि, रिहाना अभी तक बेबी का नाम रिवील नही किया है।
इसी साल मई में दिया था बेटे को जन्म
बता दें कि रिहाना ने इसी साल 13 मई में बेटे को जन्म दिया था। तभी से उनके फैंस बेबी को देखना का इंतजार कर रहे थे। रिहाना और ASAP रॉकी का बेटा इस वक्त 7 महीने का हो चुका है।