main page

अब इंतजार हुआ खत्म, केजरीवाल पर बनीं फिल्म का हुआ प्रीमियर

Updated 19 September, 2016 09:43:02 PM

आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक उदय पर बनीं वृत चित्र...

टोरंटो: आम आदमी पार्टी और इसके राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक उदय पर बनीं वृत चित्र (डॉक्यूमेंट्री)‘एन इनसिग्निफिकेंट मैन’ का प्रीमियर टोरंटा में चल रहे 41वें अंतरराष्ट्रीय फिल्म उत्सव में हुआ। ‘शिप ऑफ थिसिस’ फिल्म के निर्देशन से पहचान बनाने वाले आनंद गांधी इस फिल्म के निर्माता हैं तथा खुशबू रांका और विनय शुक्ला ने इसका निर्देशन किया है।

इस फिल्म का निर्माण आम लोगों से पैसे जुटा कर किया गया है और इसे बनने में दो वर्ष का समय लगा। एन इनसिग्निफिकेंट मैन केजरीवाल द्वारा भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन, आप का गठन और दिल्ली में विधानसभा चुनाव लडऩे संबंधी पार्टी के निर्णय सहित आप के राजनीतिक घटनाक्रम का लेखा-जोखा पेश करती है।

हालांकि फिल्म में अन्ना आंदोलन का जिक्र नहीं है। इसकी कहानी केजरीवाल के चुनावी राजनीति में आने के फैसले से लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव में अपने पहले ही प्रयास में आप के दिल्ली में दूसरी सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के तौर पर उभरने की कहानी है। फिल्म की निर्देशक खुशबू रांका ने कहा कि फिल्म ‘आप’ के प्रारंभिक वर्षों के दौरान हुए संघर्ष पर आधारित है जोकि भारतीय चुनाव की शक्ति और पेचीदगी दर्शाती है।

उन्होंने कहा कि सौ मिनट की इस फिल्म को बनाने के लिए हमने चार सौ से ज्यादा मिनट के टीवी फुटेज को देखा। फिल्म को देखने के बाद टोरंटो फिल्म उत्सव के निर्देशक कैमरन बेली ने केजरीवाल की तुलना अमेरिका में डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद के प्राथमिक चनाव लडऩे वाले बार्नी सैंडर्स से जोकि की दौड़ में हिलेरी किं्लटन से पिछड़ गए थे।

:

Arvind KejriwaldocumentaryfilmToronto film festival

loading...