चार्मी कौर साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं।
17 Apr, 2016 10:23 AMमुंबई: चार्मी कौर साउथ की जानी-मानी अभिनेत्री हैं। अगर आप साउथ की फिल्मों की शौकीन हैं तो आप चार्मी कौर को जरूर जानते होंगे।अगर नही तो आज हम आपको चार्मी की कुछ हॉट फोटोज दिखाएंगे, जिसे देखने के बाद आप चार्मी के फैन हो जाएंगे।
आप को बता दें कि चार्मी को आपने शाहिद की फिल्म 'आर राजकुमार' के 'गंदी बात' गाने में देखा होगा। इस गाने में चार्मी ने अपनी छोटी सी झलक से ही लोगों को अपना दीवाना बना लिया था। चार्मी ऐक्ट्रैस होने के साथ साथ एक अच्छी डांसर भी हैं।
गौरतलब है कि चार्मी जब 13 साल की थी तभी उसने फिल्मों में एंट्री कर ली थी। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'बुड्ढा होगा तेरा बाप' की थी। चार्मी का जन्म एक सिख परिवार में मुंबई में हुआ था।