टी.वी एक्ट्रैस इशिता भल्ला के रोल में सबका दिल जीतने वाली दिव्यंका त्रिपाठी और उनके ब्वॉयफ्रैंड विवेक दाहिया की शादी 8 जुलाई को भोपाल में होगी।
28 Jun, 2016 10:59 AMमुंबई: टी.वी एक्ट्रैस इशिता भल्ला के रोल में सबका दिल जीतने वाली दिव्यंका त्रिपाठी और उनके ब्वॉयफ्रैंड विवेक दाहिया की शादी 8 जुलाई को भोपाल में होगी। शादी को लेकर दोनों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। दिव्यंका को तो हाल ही में वेडिंग ड्रैस पसंद करते भी देखा गया है। दरअसल, दिव्यंका मुंबई के सांताक्रुज स्थित कल्कि फैशन स्टोर में अपने लिए वेडिंग ड्रैस खरीदते नजर आई। दिव्यंका ने जैसे ही मीडिया को देखा बस हल्की सी मुस्कान बिखेर दी।
आपकोे बता दें कि दिव्यंका और विवेक की शादी से पहले 7 जुलाई को संगीत सेरेमनी होगी। खबरों की मानें तो दिव्यंका के होमटाउन भोपाल में शादी की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उनकी बड़ी बहन प्रियंका तिवारी और मां नीलम त्रिपाठी ने वेडिंग प्लान की है। वेडिंग ड्रैस से लेकर फंक्शन की होस्टिंग तक सारी चीजें फाइनलाइज की जा चुकी हैं। शूटिंग से फ्री होने के बाद दिव्यंका रोजाना अपनी मां और बहन से तैयारियों को लेकर डिस्कशन करती हैं।