'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार काे अपने मुंबई स्थित घर में अात्महत्या कर ली।
02 Apr, 2016 10:38 AMमुंबई: 'बालिका वधू' की आनंदी उर्फ प्रत्युषा बनर्जी ने शुक्रवार काे अपने मुंबई स्थित घर में अात्महत्या कर ली। प्रत्युषा की माैत ने सभी काे चाैंका दिया है। अब प्रत्युषा के शव की पहली तस्वीर सामने आई हैं, जिसमें डॉली बिंद्रा उनके साथ खड़ी दिख रही है।
डॉली बिंद्रा ने बताया कि प्रत्युषा की बॉडी पर चोट के निशान हैं और माथे में सिंदूर भरा हुआ है। प्रत्यूषा की माैत की खबर मिलते ही कोकिलाबेन अस्पताल के बाहर भीड़ जमा हाेनी शुरु हाे गई।
प्रत्युषा द्धारा इतना बड़ा कदम उठाने की वजह का अभी तक पता नहीं चल पाया है। एक समाचार पत्र के मुताबिक, प्रत्युषा राहुल से शादी की तैयारी कर थी और उसने शादी के लिए लंहगा बनने को दे दिया था। लेकिन राहुल की सगाई किसी और से हो गई थी जिससे प्रत्युषा परेशान थी और उसका झगड़ा भी हुआ था।