इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और दीपिका की फिल्म 'तमाशा' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
29 Nov, 2015 05:12 PMमुंबई : इस शुक्रवार को रिलीज हुई रणबीर कपूर और दीपिका की फिल्म 'तमाशा' को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। दोनों की जोड़ी ने एक बार फिर स्क्रीन पर कमाल कर दिखाया है। फिल्म ने अपने रिलीज के दूसरे दिन लगभग 21 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी दर्ज की है।
रिलीज के दिन फिल्म ने 10.87 करोड़ रुपए कमाई की है। शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में और बढ़ोतरी हुई। फिल्म ने शनिवार को 13.17 करोड़ की कमाई की है।
फिल्म की कमाई पर ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट किया, 'फिल्म की कमाई में 21 फीसदी की बढ़ोतरी. शुक्रवार को फिल्म ने 10.87 करोड़ रुपए, शनिवार 13.17 करोड़ रुपए की। फिल्म की पहले दो दिन की कमाई 24.07 करोड़ हो गई है।
इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी और यूटीवी मोशन पिक्चर्स व नाडियाडवाला ग्रैंडसन इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत फिल्म 'तमाशा' के निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं।