main page

बिपाशा बसु करण सिंह ग्रोवर की क्यों कर रही है सिफारिश, जानें

Updated 06 February, 2016 01:48:44 PM

बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और बंगाली बाला बिपाशा बसु इन दिनों करण सिंह ग्रोवर को काम दिलाने के लिए सिफारिश कर रही है।

मुंबई: बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री और बंगाली बाला बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों करण सिंह ग्रोवर (Karan Singh Grover) को काम दिलाने के लिए सिफारिश कर रही है। बिपाशा बसु ने करण सिंह ग्रोवर के साथ पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म अलोन में काम किया था। बतौर अभिनेता करण की यह पहली फिल्म थी। बिपाशा इन दिनों अपने बॉयफ्रेंड करण के लिए सिफारिश कर रही हैं।  चर्चा है कि हाल ही में बिपाशा को एक स्क्रिप्ट ऑफर हुई थी।

बिपाशा करण की इसलिए कर रही है मदद 

वो इसे करने को लेकर उत्सुक थीं लेकिन साथ ही यह भी जानने में कि मुख्य भूमिका कौन सा अभिनेता निभाएगा। जब उन्हें बताया गया कि मुख्य भूमिका में कौन सा अभिनेता हैं तो बिपाशा ने निर्माताओं से कहा कि करण को कास्ट किया जाए। ऐसे में कुछ भी फाइनल नहीं हो पा रहा है।  करण की आखिरी रिलीज फिल्म हेट स्टोरी 3 बॉक्स ऑफिस पर अच्छा काम करने में सफल साबित हुई थी। बावजूद इसके करण को काम मिलने में परेशानी आ रही है। यही कारण है कि बिपाशा उनकी मदद करने में लगी हैं। 

: Konika

बिपाशा बसुकरण सिंह ग्रोवरbipasha basu moviekaran singh grover moviebollywood hindi news

loading...