बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की आने वाली फिल्म 'दिलवाले' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है।
05 Nov, 2015 10:41 AMमुंबई : बॉलीवुड की मोस्ट रोमांटिक जोड़ी शाहरुख खान और काजोल की आने वाली फिल्म 'दिलवाले' का फर्स्ट लुक रिलीज हो गया है। यह लुक शाहरुख और वरुण धवन ने सोशल मीडिया पर फैंस के लिए रिलीज किया।
पोस्टर की फोटो फेसबुक पर शेयर करते हुए SRK ने लिखा, "#DforDilwale"
वहीं, इस डी और दिल शेप का यह पोस्टर ट्विटर पर शेयर करते हुए वरुण धवन ने लिखा, "Exclusive-#Dilwale. Feeling hot here's the ice cold Dilwale D poster #DforDilwale"
आपको बता दें, रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर 9 नवंबर को रिलीज होगा। फिल्म में शाहरुख खान, काजोल, वरुण धवन और कृति सेनन अहम रोल में हैं।