करीना कपूर और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस मोशन पोस्टर में करीना कपूर को अर्जुन कपूर के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाया गया।
12 Jan, 2016 11:10 AMमुंबई: करीना कपूर और अर्जुन कपूर की अपकमिंग फिल्म 'की एंड का' का मोशन पोस्टर रिलीज हो गया है। इस मोशन पोस्टर में करीना कपूर को अर्जुन कपूर के गले में मंगलसूत्र पहनाते हुए दिखाया गया। ऐसा देखना वाकई आश्चर्य में ड़ालता है और यही फैक्टर है जो फिल्म के दिलचस्प होने की ओर इशारा करता है। यह फिल्म इस साल 1 अप्रैल को यानी 'फूल डे' पर रिलीज होने जा रही है।
आर बाल्कि के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर और अर्जुन कपूर की जोड़ी को लेकर पहले ही खूब चर्चा में है। फिल्म के बारे में आर. बाल्की कहते हैं, 'हिंदी एसी भाषा है जिसमें सिर्फ इनसान ही नहीं बल्कि सामान का भी लिंग निर्धारित है। यह फिल्म इसी बारे में है कि 'की एंड का यानी जेंडर मायने नहीं रखता।' फिल्म में इलैयाराजा का संगीत है और इसमें अमिताभ बच्चन और जया बच्चन भी नजर आएंगे।