main page

जानिए पाकिस्तानी एक्टर की Love Story, शादी के लिए करना पड़ा कुछ एेसा

Updated 25 September, 2016 04:58:33 PM

एक्टर फवाद खान ऐसे स्टार हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म से लोगो को दीवाना बना दिया।

मुंबई: एक्टर फवाद खान ऐसे स्टार हैं जिन्होंने पहली ही फिल्म से लोगो को दीवाना बना दिया। वह भारतीय दर्शकों के भी चहेते बन गए हैं। हाल ही में सुनने में अाया है कि 
सदफ से शादी करने के लिए फवाद को एक्टिंग की दुनिया छोड़, 8 घंटे की रेगुलर नौकरी करनी पड़ी थी। 

बता दें कि इनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी से कम नहीं है। सदफ और फवाद 1998 में मिले थे, जब वह 17 साल के थे। फवाद कराची में पैदा हुए, लेकिन ओरिजनली थे लाहौर से। शुरुआती दिनों में ही कराची छोड़ फवाद लाहौर पहुंच गए थे। वहीं के लाहौर स्कूल की गर्ल्स ब्रांच में सदफ पढ़ती थी।फवाद थोड़े शर्मीले थे। घर से ज्यादा बाहर निकलने की परमिशन नहीं थी, पर सदफ से नजर मिल चुकी थी।

शर्मीले फवाद ने सदफ से मोहब्बत का खाका दुरुस्त करने के वास्ते ऑनलाइन रास्ता लपका। उन दिनों इंटरनेट पर फेसबुक, वाट्सएप की तरह मिर्क नाम की चीज होती थी। इस पर भी चैट कर कर सकते थे। ऑनलाइन का रास्ता थोड़ा मुश्किल होता है, लेकिन सफलता के पूरे चांसेस रहते हैं। 

फवाद सदफ के साथ भी यही हुआ, मिर्क के जरिए दोनों एक-दूजे के करीब आने लगे। इसके बाद फवाद सदफ के कॉलेज के चक्कर लगाने लगे और दोनों की मुलाकातें होने लगी। दोनों की रिलेशनशिप शुरू हुए दस दिन हुए थे कि 17 साल के फवाद ने 16 साल की सदफ के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया।

परिवार वाले इस शादी के लिए राजी नहीं थे। उनके पिता नहीं चाहते थे कि बेटी की शादी एक टी.वी. स्टार से हो। जब सदफ के पिता टी.वी. स्टार से शादी करने के लिए राजी नहीं हुए तो फवाद ने उनके पिता को भरोसा दिलाने के लिए सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक की नौकरी की। फवाद मानते हैं कि वो सदफ और अपने बेटे अयान के बिना नहीं रह सकते और अपनी सक्सेस का भी क्रेडिट अपनी पत्नी सदफ को देते हैं।

:

fawad khansadaf khanlove story

loading...