main page

'आशिकी 3' की सुपरहॉट जोड़ी!

Updated 13 March, 2016 01:50:32 PM

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और ऋतिक रौशन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है।

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और ऋतिक रौशन की जोड़ी सिल्वर स्क्रीन पर साथ नजर आ सकती है। गौरतलब है कि 'आशिकी 3' के लिए ऋतिक फाइनल हो चुके थे लेकिन उनकी हीरोइन के लिए दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर के बीच खींचातानी चल रही है।

चर्चा है कि यह रोल सोनम कपूर निभाएं लेकिन बात नहीं बन सकी। फिल्म को निर्देशित करने के लिए अमित शर्मा को अप्रोच किया गया है। अमित शर्मा ने पिछले वर्ष प्रदर्शित फिल्म 'तेवर' के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रखा है।  

बता दें कि आलिया बॉलीवुड में ऋतिक रौशन और रणबीर कपूर की बहुत बड़ी फैन हैं। आलिया, रणबीर के साथ जहां तीन फिल्में कर रही हैं। और 'आशिकी-3' में वह ऋतिक के साथ काम करती नजर आ सकती हैं। इस फिल्म के लिए आलिया भट्ट का नाम फाइनल माना जा रहा है।

:

Aashiqui 3AliaHrithikshraddha kapooraditya roy kapoor

loading...