main page

कड़ी मेहनत से सफलता पाई है :कनिका

Updated 28 May, 2016 12:34:35 PM

बॉलीवुड पाश्र्वगायिका कनिका कपूर का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत करके फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाई है।

नई दिल्ली: बॉलीवुड पाश्र्वगायिका कनिका कपूर का कहना है कि उन्होंने कड़ी मेहनत करके फिल्म इंडस्ट्री में सफलता पाई है। कनिका ने कहा है कि लोगों को लगता है कि उन्होंने रातों-रात शोहरत पाई है, लेकिन वे उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण से अनजान हैं। 

उन्होंने कहा, "मेरे लिए यह अछ्वुत यात्रा है। इसके लिए मैंने कई सालों तक कड़ी मेहनत की है। यह सब रातों-रात नहीं हुआ। आज जहां मैं हूं, यहां तक पहुंचने में लगभग 20 साल लग गए। यहां तक कि 20 सालों से भी ज्यादा, और लोगों को लगता है कि मुझे रातों-रात शोहरत मिली है। यह सही नहीं है।"  

कनिका ने कहा, "मैं आठ साल की उम्र से गा रही हूं और जहां आज मैं हूं, इसके लिए समर्पित थी।" उन्होंने बताया कि वह बहुत से गीतों से इंकार कर देती हैं, क्योंकि वह ऐसी किसी भी चीज का हिस्सा बनना नहीं चाहतीं, जो उन्हें पसंद न हो। कनिका का कहना है कि वह अच्छी गुणवत्ता वाले संगीत ही चुनना पसंद करती हैं।

:

Kanika KapoorPlayback singerSuccess

loading...