इन दिनों भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में पार्टी अंबानी परिवार के घर एंटिलिया में हुई थी। पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स शामिल हुए थे। बच्चन परिवार से ऐश्वर्या अपनी 6 साल की बेटी आराध्या को लेकर पार्टी में पहुंची थीं। बताया जा रहा है कि नीता अंबानी ने आराध्या को पार्टी में आने का पर्सनली इनविटेशन दिया था। नीता ने ऐश्वर्या से खासतौर पर कहा था कि वो आराध्या को पार्टी में लेकर जरूर आएं। पार्टी में बच्चों के लि
29 Mar, 2018 10:52 AMमुंबई: इन दिनों भारत के सबसे अमीर कारोबारी मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की प्री-एंगेजमेंट सेरेमनी काफी चर्चा में हैं। हाल ही में पार्टी अंबानी परिवार के घर एंटिलिया में हुई थी।
पार्टी में बॉलीवुड के दिग्गज स्टार्स शामिल हुए थे। बच्चन परिवार से ऐश्वर्या अपनी 6 साल की बेटी आराध्या को लेकर पार्टी में पहुंची थीं।
बताया जा रहा है कि नीता अंबानी ने आराध्या को पार्टी में आने का पर्सनली इनविटेशन दिया था। नीता ने ऐश्वर्या से खासतौर पर कहा था कि वो आराध्या को पार्टी में लेकर जरूर आएं। पार्टी में बच्चों के लिए खास इंतजाम किए गए थे।
दरअसल, आराध्या धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। नीता इस स्कूल की फाउंडर और चेयरपर्सन हैं। नीता बच्चों को पार्टी में बुलाकर स्कूल जैसा माहौल देना चाहती थीं। बताया जाता है कि इसके अलावा नीता अंबानी की मां कोकिलाबेन आराध्या को बहुत प्यार करती हैं।
वो जब भी आराध्या से मिलती हैं तो उसे खूब सारी चॉकलेट और टॉफी देती हैं। खबरों की मानें तो पार्टी में स्कूल की तरह ही बच्चों के लिए गुब्बारे, चॉकलेट और गिफ्ट्स का खास इंतजाम था।
यहां बच्चों के खेलने की भी व्यवस्था थी। सभी को पिंक ड्रैस कोड में आना था। बता दें कि अंबानी की पार्टी में शाहरुख खान, कैटरीना कैफ, करण जौहर समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थी।