main page

कास्टिंग काउच के आरोप में फंस चुका है यह एक्टर, अब 15 साल छोटी लड़की से की शादी

Updated 11 October, 2017 12:21:19 PM

टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और एंकर अमन यतन वर्मा आज 46 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल ''पचपन खंभे लाल दीवार'' से 1987 में की थी।

मुंबई: टीवी इंडस्ट्री के पॉपुलर एक्टर और एंकर अमन यतन वर्मा आज 46 साल के हो गए हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टीवी सीरियल 'पचपन खंभे लाल दीवार' से 1987 में की थी। 

 

Bollywood Tadka

अमन ने फिल्म 'संघर्ष' में उन्होंने डेब्यू किया। अमन को पहचान एकता कपूर के सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू' से मिली थी। इसके बाद अमन कई सीरियल में लीड रोल में नजर आए। लेकिन फिल्मों में उन्हें कभी लीड रोल नहीं मिला। अमन का करियर साल 2005 में बिल्कुल ठप हो गया था जब उन पर कास्टिंग काउच होने का आरोप लगा था।

Bollywood Tadka

बता दें कि न्यूज चैनल से स्टिंग ऑपरेशन किया था। जिसमें अमन एक मॉडल से करियर के बदले सैक्‍शुअल फेवर की बात करते नजर आए थे। ये वीडियो टेलीकास्ट भी हुआ था। इसके बाद जैसे अमन का करियर खत्म हो गया था।  अमन ने भी चैनल पर केस किया था। फिलहाल ये मुद्दा अब शांत हो चुका है। अमन ने पिछले साल टीवी एक्ट्रेस वंदना लालवानी से शादी की थी। वंदना अमन से 15 साल छोटी हैं।

 

Bollywood Tadka

:

amar vermabithdaycasting couch

loading...