बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट और पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक गारमेंट्स कपंनी के एड का है। इस वीडियो में अमिताभ एक चड्डी-बनियान का ऐड करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, इलाहाबाद की यादें। उनका यह अंदाज...
03 Feb, 2018 01:08 AMमुंबईः बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन अपने ट्वीट और पोस्ट की वजह से अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में उन्होंने अपने फेसबुक पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो एक गारमेंट्स कपंनी के एड का है। इस वीडियो में अमिताभ एक चड्डी-बनियान का ऐड करते हुए नजर आ रहे हैं। अपने इस वीडियो को शेयर करते हुए अमिताभ ने लिखा, इलाहाबाद की यादें। उनका यह अंदाज आपको भी काफी पसंद आने वाला है।
इलाहबाद में जन्मे अमिताभ बच्चन का एक बार इलाहबादी अंदाज देखना तो बनता है और जब इसका वीडियो खुद उन्होंने शेयर किया हो तो इस मौके को कैसे छोड़ा जा सकता है।
बता दें, बिग बी ने अपने फेसबुक पेज पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, 'एक और याद इलाहबाद की... एक इशतहार किया... हाहाहाहाहाहाहाहाहाह...'. बिग बी का वीडियो किसी एड का है और इसमें उनका अंदाज आपको बिलकुल भी मिस नहीं करना चाहिए। बिग बी अवधी भाषा में बात करते हुए काफी अच्छे लग रह हैं।