main page

सिंगर अंकित तिवारी बंधे शादी के बंधन में, ये रही खूबसूरत तस्वीरें

Updated 24 February, 2018 10:13:04 AM

सिंगर और म्यूजिक कंपोजर अंकित तिवारी शुक्रवार रात मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ विवाह बंधन में बंध गए हैं। शादी का प्रोग्राम शुक्रवार रात कानपुर के होटल लैंडमार्क में हुआ।

कानपुर:  'तेरी गलियां' फेम सिंगर अंकित तिवारी शुक्रवार रात मैकेनिकल इंजीनियर पल्लवी शुक्ला के साथ शादी बंधन में बंध गए हैं। कानपुर के होटल लैंडमार्क में शादी हुई। बता दें कि दोनों की सगाई ने 20 फरवरी को हुई थी। अब 26 फरवरी को अंकि‍त की शादी का रिसेप्शन मुंबई में होगा।

 

Bollywood Tadkaबता दें, अंकित का घर कानपुर, उत्तर प्रदेश के काकादेव के रानी गंज मोहल्ले में है। पल्लवी शुक्ला फिलहाल बेंगलुरु में मैकेनिकल इंजीनियर हैं। वह अपने भाई और मां के साथ रहती हैं। शादी के बाद पल्लवी न्यूजीलैंड में मास्टर्स डिग्री करने के लिए जाएंगी।

मीडि‍या रि‍पोर्ट्स के मुताबिक, दादी रामकुमारी तिवारी को पल्लवी शुक्ला एक ट्रेन में सफर के दौरान म‍िली थी। दोनों एक ही कोच में थी। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई और शादी को पल्लवी इतनी पसंद आई कि उन्होंने उसके घरवालों से शादी की बात कर ली। 

Bollywood Tadka

एक इंटरव्यू में अंकि‍त ने बताया था, मेरी दादी ने कहा कि पल्लवी परिवार की बहू होंगी, जिसपर सभी तैयार थे। मैं भी खुश था कि परिवारवालों को पल्लवी पसंद है। पल्लवी एक साधारण लड़की हैं। जब हमारी पहली मुलाकात हुई थी तो 10 लोग साथ थे।

:

ankit tiwaripallavi shuklamarried

loading...