बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली कभी किसी अवॉर्ड में तो कभी घूमते और मस्ती करते नजर आते हैं।
13 Sep, 2017 12:24 PMमुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और क्रिकेटर विराट कोहली कभी किसी अवॉर्ड में तो कभी घूमते और मस्ती करते नजर आते हैं।
हाल ही में तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलीं जिसमें अनुष्का लहंगा पहने तो विराट कोहली शेरवानी में नज़र आ रहे हैं। जिससे कयास लगाए गए कि दोनों शादी करने जा रहे है लेकिन हम बता दें कि अब एक बाऱ फिर ये दोनों स्क्रीन शेयर करते दिखाई देंगे।
दरअसल, ये दोनों सितारे मान्यवर के लिए एक एड शूट कर रहे थे उस सैट से कुछ तस्वीरें लीक हो गईं।
बता दें कि विराट पहले से ही इस ब्रांड के लिए एड करते हैं लेकिन अब उनकी लेडी लव अनुष्का भी उनके साथ में दिखाई देंगी। इस खूबसूरत जोड़ी की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं।