main page

आयशा टाकिया ने सर्जरी कराने की खबरों पर तोड़ी चुप्पी

Updated 19 June, 2017 02:15:53 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस आयशा टाकिया पिछले दिनों अपनी लिप सर्जरी के चलते चर्चा में आई थीं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया...

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस आयशा टाकिया पिछले दिनों अपनी लिप सर्जरी के चलते चर्चा में आई थीं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब शेयर की जा रही थीं। इनमें उनका लुक इतना अलग लग रहा था कि लोगों ने इसे ट्रॉल करना शुरू कर दिया था।

दरअसल इस फोटो में आयशा बेहद अलग लग रही थीं और लोगों ने आयशा को चेहरे की सर्जरी कराने के लिए ट्रोल किया था। फोटो में आयशा के गाल और होठ काफी अलग नजर आ रहे थे। मुंबई मिरर की खरब के अनुसार आयशा टाकिया ने सर्जरी की खबरों को 'बकवास' बताया है। 

 

आयशा का कहना है कि उनके फोटो से छेड़छाड़ की गई है और जिस फोटो के नाम पर उन्‍हें ट्रोल किया गया वह बदला गया फोटो है। मुंबई मिरर की रिपोर्ट के अनुसार आयशा ने कहा, 'जब यह फोटो ऑनलाइन शेयर किया जा रहा था, तब मैं गोआ में थी। मेरा चेहरा छोटा है लेकिन इस फोटो में वह बहुत लंबा और मजाकिया लग रहा था।' आयशा ने कहा कि एक साढ़े तीन साल के बेटे की मां होने के नाते उनके पास स्‍पा तक जाने का टाइम नहीं होता तो सर्जरी तो दूर की बात है।

आयशा टाकिया फरवरी में मुंबई के एक रेस्‍तरां के लॉन्‍च पर पहुंची। इस लॉन्‍च पर दिखा आयशा का लुक चर्चा का विषय बन गया। दरअसल इस फोटो में वह काफी अलग लग रही थीं और उनकी होंठों की सर्जरी साफ नजर आ रही थी। आयशा को इस मौके पर पहली बार में देखकर पहचानना मुश्किल था। आयशा के इस लुक पर ट्विटर पर काफी प्रतिक्रियाएं आईं।

:

Ayesha takialips surgerySurgerybollywood

loading...