main page

आयशा टाकिया ने बॉलीवुड में ऐसे हासिल किया ये मुकाम

Updated 11 April, 2018 02:11:37 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस आयशा टाकिया आज अपना 32वां बर्थडे मना रही हैं। आयशा का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। आयशा टाकिया ...

मुंबईः बॉलीवुड एक्ट्रैस आयशा टाकिया आज अपना 32वां बर्थडे मना रही हैं। आयशा का जन्म 10 अप्रैल 1986 को मुंबई के एक गुजराती परिवार में हुआ था। आयशा टाकिया ने अपनी करियर की शुरुआत चार साल की उम्र में मॉडलिंग से की थी। आयाशा की पिता गुजराती और मां ब्रिटिश हैं। 
Bollywood Tadka
वहीं, टीवी पर पहली बार आयशा साल 2000 में नजर आईं थीं। फाल्गुनी पाठक की एल्बम में 'मेरी चुनर उड़-उड़ जाए' में नजर आईं थीं। इस गाने के बाद से आयशा काफी फेमस हो गईं थी। इसके बाद उन्हें साल 2004 में पहली बॉलीवुड फिल्म में काम करने का मौका मिला। और वह टार्जन: द वंडर कार में नजर आईं। इसके लिए उन्हें फिल्म फेयर बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड भी दिया गया। साल 2006 में आयशा की फिल्म डोर रिलीज हुई और इसके लिए उन्हें जी सिने बेस्ट एक्ट्रैस का अवॉर्ड दिया गया। 
Bollywood Tadka
फिल्म 'वॉन्टेड' आयशा की सबसे सफल फिल्म है। इस फिल्म में सलमान खान के साथ काम करने के बाद आयशा काफी मशहूर हो गईं और बॉलीवुड में खास सफलता भी मिली।

:

ayesha takiabollywood32 agebirthday

loading...