main page

आयुष्मान और मलाइका ने वॉकफॉर हेल्थ को दी हरी झंडी

Updated 21 February, 2018 04:57:39 PM

आज दिल्ली में मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ का 6ठा आयोजन सम्पन्न हुआ। इससे पहले मुंबई और बंगलुरु आयोजन भी लोगों की जबरदस्त भागीदारी के साथ बहुत सफल रहे। मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ देश का सबसे पुराना वाॅकिंग ईवेंट है और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। रविवार की सुबह मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ ने इस आयोजन को लेकर दिल्लीवासियों की उम्मीदों को पूरा करते हुए उन्हें रोमांचित कर दिया। जन-जन को स्वस्थ रखने के इस अनोखे अभियान में सामान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां और प्

मुंबई: आज दिल्ली में मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ का 6ठा आयोजन सम्पन्न हुआ। इससे पहले मुंबई और बंगलुरु आयोजन भी लोगों की जबरदस्त भागीदारी के साथ बहुत सफल रहे। मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ देश का सबसे पुराना वाॅकिंग ईवेंट है और लोगों को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। रविवार की सुबह मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ ने इस आयोजन को लेकर दिल्लीवासियों की उम्मीदों को पूरा करते हुए उन्हें रोमांचित कर दिया। जन-जन को स्वस्थ रखने के इस अनोखे अभियान में सामान्य नागरिकों के साथ बड़ी संख्या में विभिन्न क्षेत्रों की बड़ी हस्तियां और प्रोफेशनल भी आए।

Bollywood Tadka

मैक्स बूपा वॉकफॉर हेल्थ के 6ठे आयोजन में पावर वॉक पेश किया गया जिसका पूरीदुनिया में चलन है और जो वॉक करने का दिलचस्प साधन है। पहली बार मैक्स बूपा के मुंबई आयोजन में पेश 7 किमी. के इस प्रतिस्पर्धी पावर वॉक को आज ‘महिला पावर वॉक एम्बेसेडर मलायका अरोड़ा ने दिल्ली में पेश किया जहां मैक्स बूपा के एमडी एवं सीईओ आशीष मेहरोत्रा भी मौजूद थे। 5 किमी. और 2 किमी. के वाॅकाथाॅन की शुरुआत ‘बधाई हो’ के कलाकार - आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा ने झंडी दिखा कर की।

Bollywood Tadka

मैक्स बूपा वाॅक फाॅर हेल्थ स्वस्थ और सकारात्मक जीवन के लिए पूरे परिवार को पैदल चलने के लिए उत्साहित करने का अपनी किस्म का पहला अभियान है जिसका लक्ष्य लोगों में पैदल चलने की अच्छी आदत डाल कर उन्हें स्वस्थ और तंदुरुस्त रखना है। दिल्ली में यह विशाल आयोजन मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया गया। इस साल के आयोजन में लोगों को खुद की सेहत के साथ शहर की सेहत सुधारने की जागरूकता बढ़ाते हुए पहली बार पेश मैक्स बूपा की पावर वाॅक मशीन पेश की गई जिसकी मदद से आप हर कदम बिजली भी पैदा कर सकते हैं।

Bollywood Tadka

भारत की पहली पावर वाॅक मशीन पेश करने के साथ मैक्स बूपा ने स्वस्थ जन-जीवन की अपनी मुहिम को एक नया मुकाम दे दिया है जहां लोग खुद की सेहत के साथ शहर की सेहत सुधारने के लिए कदम बढ़ाएंगे। पर्यावरण सुरक्षा की प्रतिबद्धता दिखाते हुए बाॅलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार ने मैक्स बूपा वॉकफॉरहेल्थ सीज़न 6 के मुंबई आयोजन में मैक्स बूपा मशीन पर अपना कदम रख कर ‘पावर वॉक मैन’ की भूमिका निभाई। इस सिलसिले में मशहूर सिने तारिका मलायका अरोड़ा ने अगला कदम रखते हुए बिजली पैदा की जिसका उपयोग वृद्धाश्रमों में किया जाएगा। मैक्स बूपा की इनोवेटिव पावरवाॅक मशीन को इंसान और उसके पर्यावरण दोनों की सेहत (बिजली पैदा करने में लगे प्राकृतिक संसाधनों की बचत कर) के लिए वरदान बताते हुए मलायका ने सभी भागीदारों से वाॅक करने की इस अनोखी मशीन पर चलने की अपील की।

Bollywood Tadka
 

:

Ayushmann KhurranaMalaika Arora KhanWalk for Health

loading...