main page

सबसे शानदार है 'बेवॉच' की टीम : प्रियंका

Updated 26 May, 2017 04:30:15 PM

: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा फिल्म ''बेवॉच'' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'बेवॉच' से हॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं। 'बेवॉच' अब भारत में भी रिलीज होगी। प्रियंका चोपड़ा ने ‘बेवॉच’ की टीम को अब तक की सबसे शानदार टीम बताया है। प्रियंका ने गुरुवार को अमेरिका में रिलीज हुई इस फिल्म के कलाकारों के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की। उन्होंने तस्वीर के साथ कैप्शन में लिखा, “अब तक सबसे बेहतरीन टीम! ‘बेवॉच आज..ड्वेन जॉनसन, अलेक्जांद्रा डडारियो।”

बता दें कि सेथ गॉर्डन निर्देशित यह फिल्म 1990 के लोकप्रिय शो ‘बेवॉच’ का रूपातंरण है। इसमें पामेला एंडरसन महत्वपूर्ण भूमिका में थीं। ‘बेवॉच’ में प्रियंका चोपड़ा नेगेटिव भूमिका में हैं। फिल्म में ड्वेन जॉनसन, जैक एफ्रन और अन्य कलाकार हैं।

:

BaywatchPriyanka choprabest crew

loading...