यह खबर पक्की हो गई हैं की कपिल शर्मा का साथ देते हुए कॉमेडियन भारती सिंह बहुत जल्द ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगी। इस खबर को कंफर्म खुद भारती ने किया हैं।
28 Jun, 2017 01:40 PMमुंबई: यह खबर पक्की हो गई हैं कि कृष्ण अभिषेक को मात देने कपिल शर्मा का साथ देते हुए कॉमेडियन भारती सिंह बहुत जल्द ‘द कपिल शर्मा शो’ में नजर आएंगी। इस खबर को कंफर्म खुद भारती ने किया हैं।
भारती ने एक वेबसाइट से बात करते यह कबूल किया हैं, ‘नई शुरुआत करते हुए वो बहुत जल्द कपिल के साथ उनके शो में दिखेंगी।‘ उन्होंने कहा है, ‘वो बहुत जल्द ‘द कपिल शर्मा शो’ के टीम के साथ मीटिंग करने वाली हैं। इस मीटिंग के बाद उनके कैरेक्टर को लेकर चर्चा होगी।
वैसे खबर तो यह भी थी की, ‘भारती सिंह के साथ उनके मंगेतर हर्ष लिंबचिया भी कपिल के शो में एंट्री करने वाले हैं। लेकिन जब भारती के साथ इस बारे में बात की कई तो, ‘इस खबर का भारती ने खंडन करते हुए इसे झुठला दिया। उन्होंने कहा मेरा और हर्ष का काम बिलकुल अलग हैं और ऐसा बिलकुल नहीं है मैं जहां जाऊ वहां हर्ष भी आएं।‘