main page

एक्शन से भरपूर फिल्म 'भावेश जोशी' का टीजर हुआ रिलीज, सुपरहीरो बनेंगे हर्षवर्धन

Updated 21 April, 2018 11:05:14 AM

बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर एक बार फिर सक्रीन पर नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म ''भावेश जोशी'' हैं। इस फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म के डायरैक्टर विक्रमादित्य मोटवानी हैं। इससे पहले वे ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। जिस वजह से लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और अभय कोरान ने लिखा है। सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन के फैंस उनकी फिल्म के पोस्टर और टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।

मुंबई : बाॅलीवुड एक्टर अनिल कपूर के बेटे हर्षवर्धन कपूर एक बार फिर सक्रीन पर नजर आने वाले हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म 'भावेश जोशी' हैं। इस फिल्म का टीजर और पोस्टर रिलीज हो चुके हैं। इस फिल्म के डायरैक्टर विक्रमादित्य मोटवानी हैं। इससे पहले वे ‘उड़ान’ और ‘लुटेरा’ जैसी सुपरहिट फिल्में बना चुके हैं। जिस वजह से लोग इस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हैं। इस फिल्म को विक्रमादित्य मोटवानी, अनुराग कश्यप और अभय कोरान ने लिखा है। सोशल मीडिया पर हर्षवर्धन के फैंस उनकी फिल्म के पोस्टर और टीजर को काफी पसंद कर रहे हैं।  

 

हर्षवर्धन  ने कुछ दिनों पहले बताया कि इस फिल्म को शूट करना काफी चुनौतीपूर्ण रहा। उन्होंने कहा, "मुंबई में खासकर गर्मियों में एक्शन फिल्म की शूटिंग करना बहुत मुश्किल होता है। हमने ईमानदारी और जुनून के साथ काम किया। मैं उम्मीद करता हूं कि लोगों को फिल्म पसंद आएगी। फिल्म यूनिट से जुड़े लोगों ने न्यूनतम संसाधनों में फिल्म निर्माण में अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है।"शूटिंग खत्म होने के बाद हर्षवर्धन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी शेयर की।

 


बता दें कि शूटिंग से पहले भी यह फिल्म कास्ट को लेकर सुर्खियों में रही है। फिल्म में भावेश जोशी के किरदार के लिए इरफान खान को कास्ट किया गया था। इसके बाद सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम सामने आया, लेकिन कुछ कारण की वजह से सिद्धार्थ भी इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सके। इसके बाद इस फिल्म के लिए हर्षवर्धन को चुना गया।
यह फिल्म 25 मई को रिलीज होगी।

:

harshvardhan kapoorbhavesh joshi superheroteaser release

loading...