main page

Bigg Boss-11 में होगी कंट्रोवर्शल हरियाणवी सिंगर-डांसर सपना चौधरी की एंट्री!

Updated 27 September, 2017 07:56:53 PM

बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर धमाकेदार होने जा रहा है। नए सीजन के पहले चार कंटेस्टेंट...

मुंबईः बिग बॉस का नया सीजन एक बार फिर धमाकेदार होने जा रहा है। नए सीजन के पहले चार कंटेस्टेंट के नाम का खुलासा हो गया है। इस बार पड़ोसी थीम पर रियलिटी शो में शामिल होने वाले ये नाम भारत के अलग-अलग हिस्सों से हैं। पहले चार पड़ोसियों में एक मामूली चपरासी की बेटी तो है ही हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का भी नाम शामिल है।

 

पहली पड़ोसी मसौद, पटना की ज्योति कुमार हैं। बिग बॉस 11 की दूसरी पड़ोसी नोएडा की शिवानी दुर्गा हैं। तीसरी पड़ोसी सपना चौधरी हैं। बिग बॉस के चौथे पड़ोसी दाउद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का दामाद जुबैर खान है।

 

अगर बिग बॉस से जुड़े सूत्रों पर भरोसा किया जाए तो अपने डांस की वजह से सुर्खियों में रहने वाली सपना चौधरी घर में आम आदमी के तौर पर आएंगी। सपना चौधरी अपने रागिनी गायकी और डांस के लिए उत्तर भारत में काफी लोकप्रिय हैं। बिग बॉस के घर में हमेशा ही कंट्रोवर्शल लोगों की डिमांड रहती है। ऐसे में सपना चौधरी बिग बॉस के दर्शकों को भरपूर मसाला देंगी। बिग बॉस-11 पहली अक्टूबर से शुरू हो रहा है और सलमान खान आठवीं बार इसे होस्ट करेंगे।


 

:

Bigg Boss 11sapna Chowdhuryentrysalman khanHariyanabollywood

loading...