main page

Bigg Boss 11: बिग बॉस के घर से ये कंटेस्टेंट हो गया बाहर

Updated 30 December, 2017 11:21:18 PM

बिग बॉस में वीकेंड का वार में एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गया। इस बार प्रियांक शर्मा को घर से बाहर...

मुंबईः बिग बॉस में वीकेंड का वार में एक और कंटेस्टेंट घर से बाहर हो गया। इस बार प्रियांक शर्मा को घर से बाहर होना पड़ा। जबकि लव त्यागी घर में बने रहे। प्रियांक पिछली बार वीकेंड के वार में बच गए थे। लेकिन इस बार दर्शकों ने उनका साथ नहीं दिया, न ही घर वाले उनके पक्ष में दिखे। वे उस समय घर से बाहर हुए जब दो हफ्ते का गेम बचा था।

प्रियांक शर्मा दूसरी बार घर से बाहर हुए हैं। पिछली बार उन्हें आकाश डडलानी के ख‍िलाफ हिंसक होने के कारण घर से बाहर किया गया था। लेकिन फैन्स के कहने पर उन्हें वापस घर में लाया गया। प्रियांक शर्मा उस समय एक बार घर से बाहर जाने से फिर बचे, तब हितेन के साथ वे नॉमिनेट हुए। लेकिन इस बार घर वालों ने वोट कर उन्हें बचा लिया। 
 

:

Bigg Boss 11priyank sharmalov tyagibollywood

loading...