main page

लंदन में बिपाशा की याद में पति करण सिंह ग्रोवर का हुआ ये हाल!

Updated 21 September, 2017 12:44:32 AM

बिपाशा बसु और उनके पति शादी के बाद से ही अक्‍सर साथ देखे जाते हैं। चाहे कोई इवेंट हो या फिर...

मुंबईः बिपाशा बसु और उनके पति शादी के बाद से ही अक्‍सर साथ देखे जाते हैं। चाहे कोई इवेंट हो या फिर कोई फैशन शो। लेकिन पिछले कुछ दिनों से बिपाशा बसु इंडिया में तो उनके पति करण सिंह ग्रोवर लंदन में हैं। हालांकि बिपाशा अपने पति को काफी मिस कर रही हैं लेकिन लंदन में फिल्‍म की शूटिंग में बिजी करण सिंह ग्रोवर कभी सड़क पर गाना गाते तो कभी गाना गाते हुए पोंछा लगाते हुए नजर आ रहे हैं। जी हां, यह कोई मजाक नहीं है बल्कि करण ने अपना एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर बिपाशा खुश होंगी या हैरान, यह तो वही जानें। 

दरअसल, करण ने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है जिसे देखकर बिपाशा भी जरूर चौंकेंगी। इस वीडियो में करण, सड़क पर गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। लेकिन बता दें कि करण अकेले नहीं बल्कि उनका एक दोस्त भी उनके साथ नजर आ रहा है जो कि गिटार बजा रहा है।

करण ने यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा है, ‘मेरा दोस्‍त गुस्‍ताव और मैं। ईश्‍वर और आपके प्‍यार का शुक्रिया। सोच‍िए कहां?’ यानी करण ने अपने फैन्‍स को यह भी सोचने को मजबूर कर दिया है कि वह कहां हैं। आप भी देखिए करण का यह मजेदार वीडियो।
 

:

bipasha basukaran singhbollywoodlondon

loading...