: बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बसु हाल ही में अपने दोस्तों के साथ स्पॉट हुई है।
05 Sep, 2017 02:45 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस बिपाशा बसु हाल ही में अपने दोस्तों के साथ स्पॉट हुई है।
इस दौरान वह दोस्तों के साथ मुंबई के बांद्रा से डिनर करके निकल रही थीं तब उनकी ये तस्वीरें ली गईं। बिपाशा ब्लैक ड्रैस में बेहद ही हॉट लग रही थी।
बताते चलें कि बिपाशा ने पिछले साल करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। उनके रिश्ते के भविष्य को लेकर तमाम तरह की अटकलें लगाई जा रही थीं।
लेकिन शादीशुदा जोड़े ने ऐसी तमाम अटकलों को ख़ारिज किया है। तस्वीरों से साफ है कि शादी के लंबे समय बाद भी यह जोड़ा एक-दूसरे के साथ का जमकर आनंद उठा रहा है।