main page

चाय पीते-पीते तान्या को दिल दे बैठे बॉबी, खूबसूरती के मामले में हीरोइनों को देती है कड़ी टक्कर

Updated 27 January, 2018 04:33:45 PM

51 साल के हो गए हैं। उनका जन्म 27 जनवरी, 1967 को मुंबई में हुआ था। कई फिल्मों में काम करने के बाद भी बॉबी अपनी पहचान बॉलीवुड में बनाने में सफलता हासिल नहीं कर पाए।

मुंबई: एक्टर धमेंद्र के छोटे बेटे आज 51 वां बर्थडे सेलीब्रेट कर रहे हैं। उनका जन्म 27 जनवरी, 1967 को मुंबई में हुआ था। हॉलांकि अपने पिता की तरह बॉबी अपनी पहचान बॉलीवुड में पहचान बनाने में सफल नहीं हो पाए। उनकी अपकमिंग फिल्म रेस 3 है। 

Bollywood Tadka

आज हम आपको बॉबी की पत्नी तान्या अहूजा के बारे में बताने जा रहे है। फ़िल्मी दुनिया से दूर तानिया एक बिज़नेस वूमेन है। बावजूद इसके वे अपनी खूबसूरती से अच्छी-अच्छी हीरोइनों को टक्कर देती है। 

Bollywood Tadka

बॉबी और तान्या की लव स्टोरी कम दिलचस्प नहीं है। बॉबी अपने कुछ दोस्तों के साथ बैठकर एक रेस्त्रां में चाय पी रहे थे। वहीं तान्या भी बैठीं थीं। बॉबी को पहली ही नजर में तान्या से प्यार हो गया। बाद में बॉबी ने तुरंत तान्या के बारे में पता किया। दोनों में बातचीत शुरू हुई और मिलने का फैसला किया। बॉबी, तान्या को लेकर उसी रेस्त्रां में गए जहां पहली बार उन्होंने तान्या को देखा था। बस फिर क्या था दोनों के परिवार वालों ने मुलाकात की।

Bollywood Tadka

पिता धर्मेंद्र को तान्या इतनी पसंद आईं कि बॉबी और उनकी चट मंगनी और पट ब्याह हो गया। तान्या और बॉबी की शादी 1996 में हुई थी। 

Bollywood Tadka
फर्नीचर एवं डैकोरेटर्स का व्यवसाय चला रही तान्या का ‘द गुड अर्थ’ नामक शोरूम है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी है तान्या के क्लाइंट्स। इनके पिता देवेंद्र आहूजा 20th Century Finance Limited में मैनेजिंग डायरैक्टर रह चुके है। 

:

bobby deolbirthdaytanya deol

loading...