main page

Viral PHOTOS: धर्मेंद्र के बेटे बॉबी देओल ने ऐसे बनाए डोले, बदल डाला लुक

Updated 10 March, 2018 12:29:21 PM

बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बेटे इन दिनों बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह लुक फिल्म ‘रेस 3’ में अपनाया है।

मुंबई: बॉलीवुड के हीमैन धर्मेंद्र के बेटे इन दिनों बिल्कुल अलग अवतार में नजर आ रहे हैं। उन्होंने यह लुक फिल्म ‘रेस 3’ में अपनाया है। इस फिल्म में कई एक्शन सीन भी नजर आएंगे। इनके लिए ही बॉबी खुद को तैयार कर रहे हैं। वे अपने डोले बनाने के लिए जमकर जिम में पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इनमें वे हेयरस्टाइलिस्ट आलिम हकीम के साथ दिख रहे हैं।

 

Bollywood Tadka

 

बॉबी ने लिखा है, ये वही है, जिसे मैं सुपरकूल सलून कहता हूं। इसकी न्यू ब्रांच तैयार है। वाकई इनकी टीम फेंटास्ट‍िक है। मुझे इसका हर कोना पसंद है।' इसी के साथ बॉबी ने अपनी बदली हुई फिजिक भी दिखाई है। उनके डोले साफ दिखाई दे रहे हैं। 

 

Bollywood Tadka

 

रेमो डिसूजा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान खान भी नजर आएंगे और जैकलीन फर्नांडीस, डेजी शाह, साकिब सलीम और अनील कपूर भी अहम रोल में नजर आएंगे।

 

Bollywood Tadka

बॉबी देओल अपनी दूसरी पारी खेलने के लिए तैयार हैं। वे पिछले दिनों पोस्टर बॉयज में नजर आए थे। अब वे फिल्म रेस 3 में एक दमदार रोल में दिखेंगे। 

:

bobby deolfit body

loading...