बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने हमेशा से ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सबको चौंका...
29 Sep, 2017 08:04 PMमुंबईः बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव ने हमेशा से ही बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से सबको चौंका दिया है। हाल में ही राजकुमार की फिल्म न्यूटन को ऑस्कर के लिए उसका नाम भेजा गया है। हर बार राजकुमार ने हम सभी को अपने किरदार से रुबरु करवाते आये हैं। राजकुमार राव ने अपनी अगली फिल्म के लिए काम शुरु कर दिया है।
राजकुमार राव की फिल्म ‘शादी में जरूर आना’10 नवंबर को रिलीज होने जा रही है। फिल्म राजकुमार राव के साथ कृति खरबंदा नजर आएंगी। फिल्म को रत्ना सिन्हा ने रिलीज किया है। दिलचस्प यह है कि ‘शादी में जरूर आना’ में भी उत्तर प्रदेश ही नजर आने वाला है क्योंकि फिल्म की शूटिंग इलाहाबाद और मुंबई में हुई है।