main page

1.5 करोड़ से 98 लाख तक की कारों में घूमते हैं ये 12 बॉलीवुड सेलेब्स, तस्वीरें देख उड़ेंगे होश

Updated 16 November, 2017 12:05:43 PM

बॉलीवुड एक्ट्रैस विद्या बालन की फिल्म ''तुम्हारी सुलु'' 17 नवंबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में विद्या ने एक मर्सडीज कार खरीदी है। वैसे बॉलीवुड में एेसे कई सितारें हैं जिनको अपने फेवरेट कार चलाना बेहद पसंद है। आज हम आपको इस पैकेज में बॉलीवुड सेलेब्स की फेवरेट कार के बारे में बताने जा रहे हैं

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस विद्या बालन की फिल्म 'तुम्हारी सुलु' 17 नवंबर को रिलीज हो रही है। हाल ही में विद्या ने एक मर्सडीज कार खरीदी है। वैसे बॉलीवुड में एेसे कई सितारें हैं जिनको अपने फेवरेट कार चलाना बेहद पसंद है। आज हम आपको इस पैकेज में बॉलीवुड सेलेब्स की फेवरेट कार के बारे में बताने जा रहे हैं। कारों के नाम और उनकी कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। 

रणबीर कपूर

एक्टर रणबीर कपूर के पास यूं तो कई कारें हैं लेकिन वे व्वाइट ऑडी A8 में चलना पसंद करते हैं। उनकी इस कार की कीमत 1.18 करोड़ रुपए है। 

Bollywood Tadka
सुशांत सिंह राजपूत।

सुशांत सिंह राजपूत ने 'एमएस धोनी: द अनटॉल्ड स्टोरी' (2016) की सफलता के बाद खुद को ब्लू कलर की Maserati Quattroporte गिफ्ट की थी। उनकी इस कार की कीमत 1.44 करोड़ रुपए है। 

Bollywood Tadka
परिणीति चोपड़ा।

परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी व्हाइट कलर की Jaguar XJL घूमती नजर आ रही है। उनकी इस कार की कीमत 98 लाख रुपए है। हाल ही में आई उनकी फिल्म 'गोलमाल अगेन' ने अच्छा बिजनेस किया है। 

Bollywood Tadka
आलिया भट्ट।

आलिया भट्ट को ब्लू कलर की ऑडी Q7 बेहद पसंद है। उनकी इस कार की कीमत 71.15 लाख रुपए है। 

Bollywood Tadka

तापसी पन्नू।

तापसी पन्नू ने ने पिछले साल BMW X1 खरीदी थी। फिल्म 'जुड़वां -2' की सक्सेस के बाद तापसी ने Mercedes Benz GLE SUV खरीदी है। उनकी इस कार की कीमत 87 लाख रुपए है। 

Bollywood Tadka
टाइगर श्रॉफ।

टाइगर श्रॉफ के पास व्हाइट BMW 5 सीरिज का कार है। वे अक्सर इसी कार में नजर आते हैं। उनकी इस कार की कीमत 52 लाख रुपए है। 

Bollywood Tadka
श्रद्धा कपूर।

श्रद्धा कपूर के पास Mercedes ML 250 कार है। ये उनके द्वारा खरीदी गई पहली कार है। वे पहले Mini Cooper कार लेने वाली थी लेकिन उनके फादर शक्ति कपूर ने उन्हें Mercedes ML 250 लेने को कहा। उनकी इस कार की कीमत 56 लाख रुपए है।

Bollywood Tadka
सिद्धार्थ मल्होत्रा।

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पास ब्लैक कलर की Mercedes Benz ML 350 कार है। उनकी इस कार की कीमत 49.35 लाख रुपए है। 

Bollywood Tadka

वरुण धवन।

वरुण धवन के पास भी आलिया की तरह ही ब्लू कलर की ऑडी Q7 है। उनकी इस कार की कीमत 71.15 लाख रुपए है। 

अर्जुन कपूर।

Bollywood Tadka

अर्जुन कपूर अपनी Mercedes Benz ML 350 में घूमते नजर आते हैं। उनकी इस कार की कीमत 49 लाख रुपए है। 

Bollywood Tadka

कृति सेनन।

कृति सेनन के पास व्हाइट कलर BMW 3 सीरिज का कार है। उनकी इस कार की कीमत 38 लाख रुपए है। 


 

:

vidya balanranbir kapoorAlia Bhatttapsee pannufavorite cars

loading...