main page

पत्नी श्रीदेवी की आत्मा की शांति के बोनी कपूर ने हरिद्वार में रखी पूजा, अनिल कपूर भी दिखें साथ

Updated 08 March, 2018 03:22:26 PM

बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने पति बोनी कपूर के साथ-साथ दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को हिला कर रख दिया। पिछले हफ्ते बोनी ने अपनी बेटियों के साथ रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया। हाल ही में अब बोनी जल्द ही हरीद्वार जाने वाले हैं। वह यहां अपनी पत्नी श्रीदेवी

मुंबई: बॉलीवुड की सुपरस्टार श्रीदेवी के अचानक हुए निधन ने पति बोनी कपूर के साथ-साथ दोनों बेटियों जाह्नवी और खुशी कपूर को हिला कर रख दिया। पिछले हफ्ते बोनी ने अपनी बेटियों के साथ रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियों का विसर्जन किया। हाल ही में अब बोनी श्रीदेवी की आत्मा की शांति के लिए पति बोनी कपूर अपने भाई अनिल कपूर के साथ हरिद्वार के लिए निकले हैं। दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। 

Bollywood Tadka

बताया जा रहा है कि हरिद्वार जाने के बाद परिवार जहां उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करेंगे वहीं कुछ दिन भी वो यहां ठहरेंगे भी। इसके बाद परिवार श्रीदेवी के पैतृक गांव चेन्नई के लिए निकलेंगे और वहां एक और पूजा में भाग लेंगे।

Bollywood Tadka

बता दें कि श्रीदेवी की मौत 24 फरवरी को दुबई में हुई थी। उनकी मौत का कारण दुर्घटनावश डूबने को बताया गया था। जिसके बाद 27 फरवरी को उनका पार्थिव शरीर मुंबई पहुंचा और 28 फरवरी को उनका अंतिम संस्कार किया गया था। 4 मार्च को रामेश्वर में श्रीदेवी की अस्थियां विसर्जित की गईं थी। इस दौरान उनके साथ उनकी दोनों बेटियां मौजूद थीं।

 

 


 

:

boney kapoorsridevi deathkhushi kapoorJhanvi Kapoorharidwar

loading...