main page

CONFIRMED: कॉपी नहीं है Newton, सीक्रेट बैलेट के मेकर्स ने खोला ये राज

Updated 27 September, 2017 10:08:45 AM

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म ''न्यूटन'' पिछले काफी समय से खूब चर्चा बटौर रही है।

 मुंबई: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की फिल्म 'न्यूटन' पिछले काफी समय से खूब चर्चा बटौर रही है। फिल्म जब से ऑस्कर का हिस्सा बनी, तब से मीडिया में इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई कि फिल्म सीक्रेट बैल्लेट की कॉपी है। इस बात को लेकर फिल्म न्यूटन के पक्ष में फिल्ममेकर अनुराग कश्यप सबसे अधिक सपोर्ट में आए। उन्होंने तो सीक्रेट बैलेट के मेकर्स मार्क मुलर को कांटेक्ट किया। उन्होंने उनकी पूरी प्रतिक्रिया को फेसबुक पर पब्लिश किया, जिसमें मार्क ने स्पष्ट रूप से लिखा है कि न्यूटन एक कॉपी फिल्म नहीं है और न ही प्लेग्रिज्म का शिकार है। यह आरोप बिल्कुल पूरी तरह से निराधार है। मार्क ने अनुराग की गुजारिश मानी और न्यूटन देखी। जिसे देखने के बाद उन्होंने साफतौर पर लिखा है कि यह फिल्म कॉपी नहीं, बल्कि एक डीसेंट फिल्म है। उन्होंने यह बात मेंशन की है कि दोनों का कॉन्सेप्ट भले ही एक सा हो, कहानी नहीं। उन्होंने स्पष्ट कहा है कि इसमें कहीं से भी प्लेग्रिज्म की बात ही नहीं है। अनुराग ने मीडिया के सामने यह सारी बातें रखी हैं, ताकि यह शोर बंद हो कि फिल्म कॉपी है।

Bollywood Tadka

बता दें कि अनुराग लगातार इसकी कोशिश में लगे हुए थे कि वह सही तरीके से तर्क दे सकें कि न्यूटन की टीम कहीं से भी गलत नहीं है। इसलिए उन्होंने यह कदम उठाया, ताकि एक अच्छे प्रयास को मौका मिल सके। फिल्म न्यूटन में राजकुमार राव की अहम भूमिका है। यह फिल्म 22 सितंबर को रिलीज़ हुई थी।
 

:

newtonSecret BallotAnurag kashyapRajkumar rao

loading...