main page

Good News: 'दीया और बाती हम' की संध्या के घर आया नन्हा मेहमान

Updated 22 May, 2017 11:34:57 AM

दीया और बाती हम'' की संध्या यानी कि एक्ट्रैस दीपिका सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है। दीपिका ने शनिवार रात 9 बजे एक बेटे को जन्म दिया है।  मिली जानकारी

मुंबई: 'दीया और बाती हम' की संध्या यानी कि एक्ट्रैस दीपिका सिंह के घर नन्हा मेहमान आया है। दीपिका ने शनिवार रात 9 बजे एक बेटे को जन्म दिया है।  मिली जानकारी के अनुसार दीपिका सिंह के पति डायरेक्टर रोहित राज गोयल ने बताया कि दोनों मां और बच्चे ठीक है। हम अपने नन्हे मेहमान के आने से काफी खुश है। दीपिका अभी आराम कर रही हैं। इससे पहले दीपिका ने अपनी प्रेगनेंसी की तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।  

दीपिका सीरियल ‘दिया और बाती हम’ से काफी मशहूर हुई थी। साल 2014 में उन्होंने अपने शो के डायरेक्टर रोहित राज गोयल से शादी की थी। शो खत्म होने के बाद उन्होंने टीवी से कुछ समय से ब्रेक लिया था लेकिन बाद में बता चला की वो प्रेग्नेंट है। 
 

:

deepika singhDiya Aur Baati HumBaby boy

loading...