main page

'10 लाख मांगे दहेजवा, GST जोड़के', होली के गानें ने YouTube पर मचाई धूम

Updated 17 February, 2018 09:55:21 PM

भोजपुरी सिनेमा आैर इस भाषा में गढ़े गये गानों का एक अपना अलग मिजाज आैर अंदाज है। उसके इस अंदाज का कायल इस भाषा-भाषी लोगों के अलावा देश-दुनिया में इसके जानकार भी हैं। मजे की बात तो यह है कि होली का मौसम हो आैर भोजपुरी के गानों में इसका अंदाज न हो, तो एेसा हो नहीं सकता। इस बार होली के मौसम में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने एक नये अंदाज में सामाजिक सरोकार से...

मुंबईः भोजपुरी सिनेमा आैर इस भाषा में गढ़े गये गानों का एक अपना अलग मिजाज आैर अंदाज है। उसके इस अंदाज का कायल इस भाषा-भाषी लोगों के अलावा देश-दुनिया में इसके जानकार भी हैं। मजे की बात तो यह है कि होली का मौसम हो आैर भोजपुरी के गानों में इसका अंदाज न हो, तो एेसा हो नहीं सकता। इस बार होली के मौसम में भोजपुरी सिनेमा के कलाकारों ने एक नये अंदाज में सामाजिक सरोकार से जुड़े एक गाने को पेश किया है। 

 

भोजपुरी फिल्मों के जुबली स्टार दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' और आम्रपाली दुबे का नया गाना यूट्यूब रिलीज हुआ और इसने कहर बरपा रखा है। इस गाने को अभी तक यूट्यूब पर लगभग 20 लाख व्यू मिल चुके हैं और ऑडियंस इस होली के गाने में निरहुआ और आम्रपाली की कैमिस्ट्री के साथ ही दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा पर प्रहार का भी लुत्फ ले रहे हैं।

निरहुआ ने दहेज प्रथा पर निशाना साधा है। ऑडियो के हिट होने के बाद उन्होंने अपनी संगीत निर्माण कंपनी निरहुआ म्यूजिक वर्ल्ड के गाने का वीडियो लॉन्च किया है। दिलचस्प यह है कि इस वीडियो को खुद निरहुआ ने डायरेक्ट किया है। जबकि इसे पप्पू खन्ना ने कोरियोग्राफ किया है। वीडियो की शुरुआत भोजपुरी के दो बड़े कलाकार मनोज सिंह टाईगर और एंटी हीरो संजय पांडे के वार्तालाप से शुरू होती है जिसमें शादी के एवज में 10 लाख रु. दहेज जीएसटी जोड़ के मांगा जा रहा है।

:

dinesh lal yadavnirahuaaamrapali dubeynew songgst jor ke

loading...