टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी को सभी बहुत पसंद करते हैं।
16 Aug, 2017 02:14 PMमुंबई: टीवी एक्ट्रैस दिव्यांका त्रिपाठी और उनके पति विवेक दहिया की जोड़ी को सभी बहुत पसंद करते हैं।
यह दोंनो अभी कुछ दिनों पहले ही अपना वैकेशन एंजॉय करके लौटे हैं। यह कपल अब एक और वैकेशन पर गया हुआ है। दोनों अपने-अपने पैरेंट्स के साथ मिनी वैकेशन पर गए हैं।
हाल ही में दिव्यांका और विवेक को परिवार के साथ भोपाल में पिकनिक एंजॉय करते स्पॉट किया गया है।
दिव्यांका ने अपना ग्रैंड हॉलीडे पिकनिक अपने पैरेंट्स और अपने इन-लॉज़ के साथ मनाया।
बता दें कि दिव्यांका का ही प्लान था और जगह भी दिव्यांका ने ही तय की थी ताकि दोनों परिवारों को एक साथ कुछ क्वालिटी टाइम बीताने का मौका मिल सके।
बता दें कि दोनों अपनी-अपनी फैमिलीज़ के साथ अगले तीन दिनों के लिए भोपाल में ही मौजूद रहेंगे।
इस वेकेशऩ में दोनों एक-एक लम्हे को भरपूर जी रहे हैं और एक दूसरे के साथ एक अच्छा वक्त बिता रहे हैं।