main page

संगीतकार करण जोसेफ ने 12वीं मंजिल से कूदकर किया SUICIDE

Updated 10 September, 2017 01:24:27 PM

बॉलीवुड सिंगर और बंगलुरु के रहने वाले 29 वर्षीय संगीतकार करण जोसेफ ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा की एक बहु मंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली।

मुंबई: बॉलीवुड सिंगर और बंगलुरु के रहने वाले 29 वर्षीय संगीतकार करण जोसेफ ने हाल ही में मुंबई के बांद्रा की एक बहु मंजिला इमारत से कूदकर खुदकुशी कर ली। 

Bollywood Tadka

पुलिस अधिकारियों की मानें तो करण जोसेफ मुंबई में एक महीने से अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था। उनका फ्लैट 12वीं मंजिल में था। यहीं से कूदरकर करण ने अपनी जान दे दी। बताया जा रहा है कि घटना वाले दिन करण अपने दोस्तों के साथ बैठकर टीवी देख रहे थे, तभी अचानक वह खिड़की की तरफ बढ़े और वहां से कूद गए। उनके दोस्तों के इस बारे में तब मालूम हुआ जब उन्हें तेज आवाज सुनाई दी। उन्होंने बालकनी में जाकर देखा, तो करन जमीन पर लहूलुहान पड़े थे। उनके दोस्तों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद करन को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। हालांकि पुलिस को इस मामले में अभी कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बताया ये भी जा रहा है कि करण पिछले काफी दिनों से डिप्रेशन में थे। वह बहुत अच्छा पियानो बजाते थे। कई कंसर्ट में वह अपना हुनर दिखा चुके थे। एक महीना पहले ही मुंबई में अपनी किस्मत आजमाने पहुंचे थे। 

Bollywood Tadka
खबरों की मानें तो फिलहाल करण के घरवालों को सूचना दे दी गई है। इस घटना पर बॉलीवुड के जाने-माने संगीतकार विशाल ददलानी ने भी ट्वीट कर दुख जताया है।

Bollywood Tadka

:

karan josephcommit suicide

loading...