: बॉलीवुड एक्ट्रैस महिमा चौधरी ने आज सुबह ताजमहल का दीदार किया।
02 Jul, 2017 03:31 PMमुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस महिमा चौधरी ने आज सुबह ताजमहल का दीदार किया। महिमा यहां अपनी बेटी आर्याना के साथ पहुंची हुई थी। महिमा चौधरी को देखने के लिए उनके प्रशंसकों की भीड़ ताजमहल पर जुट गई। महिमा चौधरी ने वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिनंदन किया। महिमा एक फैशन शो को जज करने के लिए आगरा पहुंची थी। रविवार सुबह महिमा निजी सुरक्षा के साथ ताजमहल देखने पहुंची।
महिमा ने अपनी बेटी को ताज की खूबसूरती से रू-ब-रू कराया। दोनों ने ताज महल की डायना बैंच पर बैठकर फोटोग्राफी कराई। महिमा ने ताज को एक बेमिसाल मोहब्बत की निशानी बताया। जब वह ताजमहल पहुंची, तो वहां मौजूद लोगों ने उन्हें पहचान लिया। लोग महिमा की ओर आने लगे, तो उनकी सुरक्षा में तैनात निजी सुरक्षाकर्मियों ने लोगों को रोक दिया।