main page

मनीष मल्होत्रा ने जन्मदिन पर काटा 50 किलो का केक, देखें तस्वीरे

Updated 06 December, 2016 03:58:42 PM

बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया।  ये पार्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन जौहर ने आयोजित की थी।

नई दिल्ली:  बॉलीवुड के मशहूर डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ने सोमवार को अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया।  ये पार्टी बॉलीवुड के मशहूर डायरेक्टर करन जौहर ने आयोजित की थी। खास बात ये थी कि मनीष के लिए 50 किलो का चॉकलेट केक मंगाया गया था। इस केक की तस्वीरें पुनीत मल्होत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपलोड की है और लिखा है कि आप मानों या मानों लेकिन ये अब तक का सबसे बड़ा केक है।

इस पार्टी का आयोजन ताज होटल में किया गया जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय, कैटरीना कैफ, विराट कोहली, नीता अंबानी, मुकेश अंबानी सहित कई बड़े सितारे शामिल हुए।
 

:

manish malhotrabirthday50 kg cake

loading...