main page

मेरे कई अफेयर रहे और लोगों ने मुझे डंप किया: कंगना रणावत

Updated 19 March, 2018 10:12:54 AM

बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत हमेशा ही अपने बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने बेबाक बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि 16 से 31 वर्ष की उम्र के बीच उनके अलग-अलग लोगों से अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने किसी को डंप नहीं किया, बल्कि उन्हें ही उन लोगों ने डंप किया। उन्होंने यह भी कहा कि रिलेशनशिप का मतलब उनके लिए सिर्फ फिजिकल रिलेशन बनाना नहीं है, बल्कि यह आध्यात्म से जुड़ने का एक तरीका है।

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रैस कंगना रणावत हमेशा ही अपने बोल्ड बयानों की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। हाल ही में एक बार फिर उन्होंने बेबाक बयान दिया हैं। उन्होंने कहा कि 16 से 31 वर्ष की उम्र के बीच उनके अलग-अलग लोगों से अफेयर रहे, लेकिन उन्होंने किसी को डंप नहीं किया, बल्कि उन्हें ही उन लोगों ने डंप किया। उन्होंने यह भी कहा कि रिलेशनशिप का मतलब उनके लिए सिर्फ फिजिकल रिलेशन बनाना नहीं है, बल्कि यह आध्यात्म से जुड़ने का एक तरीका है।

Bollywood Tadka

कंगना ने आगे कहा कि हर रिलेशनशिप के बाद उन्हें लगा कि यह उनका आखिरी अफेयर है। जितने लोगों ने उन्हें धोखा दिया वे फिर लौटकर उनके पास आये लेकिन उन्होंने उनमें से किसी को फिर नहीं अपनाया और अपनी लाइफ में आगे बढ़ गई।

उन्होंने फिल्म पद्मावत के विवाद के दौरान एक्ट्रैस स्वरा भास्कर द्वारा की गयी टिप्पणी के लिए उनका बचाव व समर्थन किया। ध्यान रहे की बॉलीवुड की सबसे सफल अभिनेत्रियों में शामिल रही कंगना का नाम आदित्य पंचाेली, शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन और ऋतिक रोशन से जुड़ चुका है। इन तीनों से उनका विवाद भी मीडिया में खूब सुर्खी बटोर चुका है।

Bollywood Tadka

कंगना ने पंचाेली पर शोषण व पिटाई करने का आरोप लगाया था तो ऋतिक पर उन्होंने शादी का आश्वासन देकर धोखे में रखने का आरोप लगाया। वहीं अध्ययन सुमन के परिवार की ओर से कंगना द्वारा उन पर काला जादू किये जाने का आरोप लगाया गया था और वह खूब चर्चा में रहा था। कंगना हर विवाद का अपने अंदाज में जवाब भी देती रही हैं।
 

:

Kangana Ranautaffairsaditya pancholihrithik roshan

loading...