main page

दीपिका पादुकोण को पीछे छोड़ TV की ये एक्ट्रैस बनी 'सेक्सीएस्ट वुमन', देखें तस्वीरें

Updated 07 December, 2017 02:21:27 PM

टीवी एक्ट्रैस निया शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल किया है।

मुंबई: टीवी एक्ट्रैस निया शर्मा ने बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण और आलिया भट्ट को पीछे छोड़ एशिया की दूसरी सबसे सेक्सी महिला का खिताब हासिल किया है। 

Bollywood Tadka

इंग्लैंड के इस्टर्न आई न्यूजपेपर ने एशिया की 50 सेक्सीएस्ट वुमेन की लिस्ट निकाली है। इसमें नंबर 1 पर प्रियंका चोपड़ा हैं। दूसरे पर निया, तीसरे पर दीपिका, चौथे पर आलिया और पांचवे पर दृष्टि धामी हैं।

Bollywood Tadka

गौरतलब है कि 2016 में निया शर्मा इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर थीं। पिछले साल दीपिका पहले स्थान पर और प्रियंका दूसरे स्थान पर थीं। 27 साल की निया का असली नाम नेहा है. उन्होंने बाद में अपना नाम बदल लिया था. उन्होंने साल 2010 में सीरियल 'काली' से टीवी में डेब्यू किया था।

Bollywood Tadka

बता दें कि सीरियल 'एक हजारों में मेरी बहना है' से वो फेमस हुई थीं. सीरियल में उन्होंने कैंसर की मरीज मानवी का किरदार निभाया था। उसके बाद रवि दुबे के साथ उनके शो 'जमाई राजा' को दर्शकों ने बहुत पसंद किया था।

Bollywood Tadka

निया सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव हैं और अपनी ग्लैमरस तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं। इन तस्वीरों के कारण उन्हें ट्रोलिंग का सामना भी करना पड़ता है, लेकिन इसके बावजूद वो ऐसे तस्वीरें शेयर करने में नहीं हिचकिचाती। निया ने वेब सीरिज 'ट्विस्टेड' के लिए एक बोल्ड सीन दिया। जिसमें वह अपनी को-स्टार ईशा शर्मा के साथ लिप-लॉक करती नजर आईं।

Bollywood Tadka

इस सीन ने सोशल मीडिया पर खूब सनसनी फैलाई थी। निया की इस पहली वेब सीरीज को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला था। अब इंस्टाग्राम पर निया के 10 लाख से ज्यादा और ट्विटर पर करीब डेढ़ लाख फॉलोअर्स हैं।

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

Bollywood Tadka

 

:

Nia Sharmasecond sexiestasian woman 2017

loading...