main page

जब आतंकी हमले में बाल-बाल बची प्रियंका चोपड़ा, ट्वीट कर जताई संवेदना

Updated 01 November, 2017 12:39:09 PM

मैनहट्टन की सड़क पर हाल ही में एक और आतंकवादी हमला जिसमें 8 लोग मारे गए। बताया जा रहा है कि ये जगह बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के घर की तरफ बताई जा रही है। उस प्रियंका जगह से सिर्फ 5 ब्लॉक दूर हैं जहां पर हमला हुआ था।

मुंबई: न्यूयॉर्क के लोअर मैनहटन में एक ट्रक ड्राइवर ने पैदल चलने वालों और साइकिल लेन में लोगों को टक्कर मारकर आठ लोगों को मौत के घाट उतार दिया। ट्रक ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को टक्कर मारी। न्यूयॉर्क पुलिस ने हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। इस हादसे में 8 लोग मारे गए और 11 घायल हो गए हैं। लेकिन पूलिस ने इस हमलावर को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि ये जगह बॉलीवुड एक्ट्रैस प्रियंका चोपड़ा के घर की तरफ बताई जा रही है। उस प्रियंका जगह से सिर्फ 5 ब्लॉक दूर हैं जहां पर हमला हुआ था।

Bollywood Tadka

 

वैसे जानाकरी के लिए बता दें कि इन दिनों प्रियंका चोपड़ा अपने हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स और क्राइम थ्रिलर ‘क्वांटिको’ के तीसरे सीजन की शूटिंग की वजह से न्यूयॉर्क में हैं। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर यह जानकारी दी है।   उन्होंने ट्वीट कर बताया है, यह घटना मेरे घर से पांच ब्लॉक छोड़कर हुई है। मैं काम से कार में लौट रही थी, उदासी फैलाने वाले सायरंस की आवाज इस बात का एहसास कराती है कि दुनिया की क्या हालत हो चुकी है...शांति...। 

Bollywood Tadka

हाल ही में इस बात की जानकारी प्रियंका ने अपने ट्वीटर अकाउंट पर दी है। और हादसे का शिकार हुए लोगों को एक और ट्वीट कर संवेदना जताई है। प्रियंका ने कहा है कि इस दुर्घटना से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी संवेदनाएं। उन्होंने ये भी बताया कि हादसा मेके घर से 5 ब्लॉक हुआ दूर हुआ है। यह पहली बार नहीं है कि किसी ने इस तरह लोगों पर हमला किया है। वैसे प्रशंसकों को खुशी है कि प्रियंका सुरक्षित हैं और सभी अपने विचारों को ट्वीटर पर सांझा कर रहें हैं।  प्रियंका चोपड़ा ने ट्वीट किया थाः एनवायसी...हमेशा की तरह जिंदादिल...आई लव यू...इस त्रासदी के शिकार परिवारों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।

 

 

 

 

:

priyanka chopramanhattan attackTweets

loading...